सुशांत की आत्मा से बात का दावा:पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने SSR की आत्मा से पूछा- आखिर अपनी जान क्यों दी? आवाज आई- बदलाव के लिए
स्टीव और सुशांत के बीच हुई ये बात
वीडियो में स्टीव सुशांत का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि आपको याद है कि आपकी मौत कैसे हुई। इसके बाद आवाज आती है। स्टीव ने बताया कि वे सुशांत के काम के बारे में नहीं जानते लेकिन उनके पास सुशांत से सेशन के लिए हजारों रिक्वेस्ट आईं। जिसके बाद मैं यह सेशन आपकी आत्मा के साथ कर रहा हूं। स्टीव ने जब पूछा तो डिवाइस से आवाज आती है- यहां रोशनी है हफ, उनसे कहो मुझे रोशनी मिल गई है। अब यह रोशनी धीमी हो रही है। वे तुम्हें देख रहे हैं। मैं सच में गॉड से मिलना चाहता था। आप जानते हैं मैं उनसे क्या कहना चाहता हूं। उसकी आत्मा ठीक है और वह स्वर्ग में है।
जब स्टीव ने पूछा कि आपने अपनी जान क्यों दी तो डिवाइस से आवाज आती है- बदलाव के लिए। वीडियो में स्टीव, सुशांत की आत्मा को काफी मजबूत बता रहे हैं। वीडियो के आखिर में स्टीव ने कहा कि सुशांत अकेले नहीं थे, उनके साथ कोई दो आत्माएं और थीं।
कौन है सुशांत की आत्मा से बात करने वाले स्टीव
थम्सअप भारत वीडियो में सुशांत की आत्मा के होने की पुष्टि तो नहीं करता, न ही यह मानता है कि ये सच है, लेकिन यह जरूर स्वीकार करते हैं कि सुशांत को मौत के बाद जो प्यार मिला है, वह उस समय से ज्यादा है जब वे जीवित थे।
इससे पहले भी, आत्मा से बात करने का दावा
सुशांत आत्महत्या मामले में अब तक
सुशांत सिंह सुसाइड केस में अभी भी मुंबई पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके मनोचिकित्सक केरी चावड़ा से 35 लोगों के बयान के बाद पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आने वाले हफ्ते में अंतिम जांच रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। वहीं, शेखर सुमन के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं।