Politics

ELECTION 2020 : अब प्रत्याशी कर सकेंगे ज्यादा खर्च, सरकार ने बढ़ाई अधिकतम व्यय सीमा

 

ELECTION 2020

चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा 10 फीसदी बढ़ा दी है, क्योंकि कोविड-19 के कारण जारी दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें प्रचार करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

इससे बिहार विधानसभा चुनाव और लोकसभा की एक तथा विधानसभा की 59 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी। 

चुनाव आयोग ने एक महीने पहले कोविड-19 के मद्देनजर उम्मीदवारों के धन व्यय की सीमा 10 फीसदी बढ़ाने का सुझाव दिया था। 

कानून मंत्रालय द्वारा सोमवार रात जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार अब अधिकतम 77 लाख रुपये खर्च कर सकता है। पहले यह सीमा 70 लाख रुपये थी।

वहीं विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार अब 28 लाख रुपये की जगह 30.8 लाख रुपये खर्च कर सकता है।

उम्मीदवारों की प्रचार के लिए खर्च करने की अधिकतम सीमा हर राज्य में अलग है।

चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अधिकतम व्यय सीमा किसी कारण से बढ़ाई गई है। लेकिन अधिसूचना में कारण का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।”

लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में आखिरी बार अधिकतम व्यय सीमा बढ़ाई गई थी।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। अधिकतर उपचुनाव तीन नवंबर को होंगे।

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनव सात नवंबर को है।

जदयू से अलग होने पर चिराग का जवाब: लोजपा प्रमुख ने कहा- मेरे पिता के ​प्रति नीतीश व्यवहार घमंड से भरा था, जदयू ने लोकसभा में हमारे उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की

Follow Us On Social Media



Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button