Entertainment

यूट्यूब पर छाया ‘छलांग’ ट्रेलर: महज चार घंटे 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया राजकुमार-नुसरत की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर, यूट्यूब यूजर ने कहा- फाइनली अश्लीलता, नेपोटिज्म के बगैर कोई फिल्म

chhalaang

राजकुमार राव, नुसरत भरूचा और मोहम्मद जीशान अयूब स्टारर फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर यूट्यूब पर इतना पसंद किया जा रहा है कि महज 4 घंटे के अंदर इसे 16 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं, काफी लंबे समय बाद किसी फिल्म के ट्रेलर को लाइक करने वालों की संख्या डिस-लाइक करने वालों से कई गुना ज्यादा है।

यूट्यूब यूजर्स ने दिए पॉजिटिव रिव्यू

ज्यादातर यूट्यूब यूजर्स ‘छलांग’ के ट्रेलर पर पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “फाइनली कोई मूवी बिना किसी अश्लीलता और नेपोटिज्म के। उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म में कोई आइटम सॉन्ग या रीमिक्स नहीं होगा। ट्रेलर बहुत अच्छा है।”

एक अन्य यूजर का कमेंट है, “1. हंसल मेहता का निर्देशन। 2. 0% नेपोटिज्म। 3. 100% टैलेंटेड एक्टर्स। इस फिल्म को देखने के लिए ये तीन कारण काफी हैं।” एक यूजर ने लिखा है, “यह बॉलीवुड में अब तक की सबसे रियलिस्टिक फिल्म है। पीटी टीचर को बहुत ही गंभीरता से चित्रित किया गया है।”

ऐसी है फिल्म की कहानी

ट्रेलर देखने के बाद समझ आता है कि मोंटू (राजकुमार राव) एक स्कूल में पीटी टीचर है, जिसके लिए यह बस एक नौकरी है। वह स्कूल की ही एक टीचर नीलू (नुसरत भरूचा) से प्यार करने लगता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब स्कूल में एक अन्य पीटी टीचर सिंह (मोहम्मद जीशान अयूब) की एंट्री होती है, जो मोंटू और नीलू की लव स्टोरी में विलेन बन जाता है।

सिंह मोंटू को नीचा दिखने की कोशिश करता है। इस पर मोंटू आत्मसम्मान के साथ समझौता करने के बदले नौकरी छोड़ना पसंद करता है। लेकिन उससे पहले वह सिंह को चैलेंज करता है कि दोनों को एक-एक टीम बनाकर उनका मुकाबला कराकर साबित करना चाहिए कि कौन बेहतर पीटी टीचर है।

हंसल मेहता का निर्देशन

फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता है। लव रंजन के साथ इसे अजय देवगन, अंकुर गर्ग और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। स्टार कास्ट में राजकुमार राव, नुसरत भरूचा और मोहम्मद जीशान अयूब के साथ साथ इला अरुण, सौरभ शुक्ला और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

कंगना पर एक और केस होगा:कंगना रनोट पर बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने का आरोप, बांद्रा कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button