राज कुंद्रा की हॉटशॉट्स ऐप पर पोर्न मूवी का कच्चा चिट्ठा, इस पर पोर्न मूवीज लाइव शो,वेब सीरीज सबकुछ, जानिए पोर्न कंटेट पर क्या है कानून? Read it later

राज कुंद्रा की हॉटशॉट्स ऐप पर पोर्न मूवी

पोर्न फिल्मों का उद्योग एक बार फिर सरकार की रडार पर आ गया है। और इस बार रडार में फंसे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा। मामले को लेकर मुंबई पुलिस गहन जांच में जुटी है। 

इस मामले में अब तक Kenrin, WeTransfer प्लेटफॉर्म और HotShots ऐप नाम की कंपनियां भी सामने आ चुकी हैं। क्राइम ब्रांच के अुनसार राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में करीब 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश ​कर रखा है।

जैसा कि सामने आया है कि कुंद्रा ने ब्रिटेन निवासी अपने भाई के साथ मिलकर Kenrin नाम की कंपनी बनाई और विदेश में उसका रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर कानून से बचा जा सके। 

लेकिन पोर्न मूवी कंटेंट भारत में शूट किए गए और वी ट्रांसफर के जरिए केनरिन भेजे गए थे। फिर इन वीडियो को हॉटशॉट्स के साथ-साथ अन्य ऐप्स के लिए प्रिमियम सब्सक्रिप्शन के साथ बेचा जा रहा था।

यहा हम अपने रीडर्स को We Transfer Platform और Hotshots App की जानकारी दे रहे हैं कि आखिर वी ट्रांसफर है क्या बला…. और हॉटशॉट पर पोर्न का क्या खेल है। 

दरअसल  We Transfer Platform फाइल डेटा ट्रांसफर के लिए एक ऑनलाइन सेवा है। इसकी मदद से दुनिया में कहीं भी अनलिमिटेड जीबी का डेटा या फाइल सेंड किय जा सकता है। 

अगर फ़ाइल का आकार 2GB से अधिक है, तो आप इसकी प्रो सेवा का उपयोग कर सकते हैं। प्रो सर्विस की मदद से आप साइज में 1TB तक की फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे। 

wetransfer.com

wetransfer.com यूजर्स की माने तो बड़ी फाइल भेजने में इससे काफी मदद मिलती है। इसका पूरा प्रॉसेस यू समझें…  

  • सबसे पहले wetransfer.com वेबसाइट पर जाया जाता है।

  • अब फ्री सर्विस को सेलेक्ट करें। यूजर 200GB तक की फाइल भेज सकते हैं।

  • अगले स्टेप में Add your files पर क्लिक करके फाइल को सेलेक्ट किया जाता है।

  • अब उस व्यक्ति का ईमेल पता दर्ज किया जाता है जिसे यूजर फ़ाइल भेजना चाहता है, फिर यूजर खुदका मेल एड करता है। 

  • अगर यूजर फाइल के साथ कोई मैसेज देना चाहते हैं तो उसे लिख भी सकते हैं।

  • यदि यूजर फ़ाइल को पासवर्ड से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसे सेट किया जा सकता है। 

  • यह कंपनी के क्लाउड पर अपलोड होने के बाद यूजर तक पहुंच जाता है।
हॉटशॉट्स ऐप पर पोर्न कंटेंट की भरमार, प्ले स्टोर या एप स्टोर पर नहीं, एपीके फाइल

 हॉटशॉट्स ऐप पर पोर्न कंटेंट की भरमार, प्ले स्टोर या एप स्टोर पर नहीं, एपीके फाइल

पोर्न मूवीज के मामले में जो हॉटशॉट्स एप सामने आया है उसका पूरा नाम HotShots Digital Entertainment है। इस ऐप को Kenrin Limited द्वारा विकसित किया गया है। 

Kenrin वही कंपनी है जिसे राज कुंद्रा ने अपने भाई के साथ शुरू की थी। यह ऐप Google Play Store, Apple Store या किसी अन्य प्रामाणिक ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। 

हालांकि इसे एपीके फाइल की मदद से फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका साइज करीब 42 एमबी है।

कंटेंट की बात करें तो इसमें सिर्फ पोर्न कंटेंट मौजूद है। इस पर पोर्न वेब सीरीज से लेकर पॉर्न फिल्में 

दिखाई जाती हैं। ऐप पर इसके एक्सक्लूसिव कंटेंट, लाइव शो, हॉटशॉट्स लाइव जैसे कई फीचर दिए गए हैं। 

इस ऐप पर देश के 10 लाख (10 लाख) से ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं। माना जा रहा है कि राज कुंद्रा द्वारा भारत में शूट किए गए अश्लील वीडियो इसी ऐप की मदद से लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

जानिए क्या आप भारत में अश्लील सामग्री देख सकते हैं?

जानिए क्या आप भारत में अश्लील सामग्री देख सकते हैं?

 जब सरकार ने देश में पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है तो क्या पोर्न कंटेंट देखा जा सकता है? सरकार के तमाम प्रयासें के बावजूद कुछ वेबसाइट ऐसे पोर्न कंटेंट दिखाती हैं। इतना ही नहीं कुछ ऐप्स या वेबसाइट की मदद से पोर्न कंटेंट को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के कानून विशेषज्ञों की मानें तो भारत में एडल्ट पोर्नोग्राफी और वेश्यावृत्ति (वेश्यावृत्ति) अपराध तो नहीं है, लेकिन चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक अपराध है। 

इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) बनाया गया है। दूसरी ओर, वयस्क पोर्नोग्राफ़ी एक अपराध उस वक्त बन जाता है जब किसी के फ़ोटो, वीडियो या छेड़छाड़ को सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर बलपूर्वक, धोखाधड़ी या उनकी अनुमति के बिना अपलोड किया जाता है।

ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे किसी भी कंटेंट को अपलोड करना साइबर क्राइम का हिस्सा बन जाता है। इसमें महिला का शील या इज्जत भंग करने पर आईपीसी की धारा 509 के तहत कार्रवाई की जाती है।

इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पोर्नोग्राफी को दूसरों तक पब्लिश करना और ट्रांसमिट करना गैरकानूनी है, लेकिन इसे देखना, पढ़ना या सुनना गैरकानूनी नहीं

इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पोर्नोग्राफी को दूसरों तक पब्लिश करना और ट्रांसमिट करना गैरकानूनी है, लेकिन इसे देखना, पढ़ना या सुनना गैरकानूनी नहीं

भारत सरकार ने देश में लगभग 1300 पोर्न वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, बावजूद इसके पोर्न वीडियो का कंटेंट चोरी छुपे चलता ही है।  एक यूजर अपने फोन में पोर्न कंटेंट डाउनलोड कर सकता है और उसे देखने के बाद डिलीट कर सकता है। 

इस संबंध में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है, लेकिन अगर वह उस सामग्री को किसी अन्य व्यक्ति की सहमति के बिना, जबरदस्ती, धोखे से, या किसी ग्रुप पर साझा करके दिखाता है, 

तो इसे अपराध माना जाएगा। यानी इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पोर्नोग्राफी को दूसरों तक पब्लिश करना और ट्रांसमिट करना गैरकानूनी है, 

लेकिन इसे देखना, पढ़ना या सुनना गैरकानूनी नहीं है। हालांकि, चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना भी गैरकानूनी है।

Bollywood Actress Shilpa Shetty | Raj Kundra arrest | Shilpa Shetty’s Husband Raj Kundra arrest | HotShot | hotshot | wetransfer

Like and Follow us on :

Telegram  Facebook  Instagram  Twitter  Pinterest  Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *