टीम इंडिया ने घुटनों पर बैठकर किया ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन, PAK खिलाड़ी नहीं बैठे Read it later

टीम इंडिया ने घुटनों पर बैठकर किया ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए टी20 मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर रंगभेद के खिलाफ आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वहीं पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी घुटनों के बल नहीं झुके, बल्कि उन्होंने दिल पर हाथ रखकर इस आंदोलन का समर्थन किया. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर की जा रही हैं.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में भी ऐसा ही हुआ था

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में भी ऐसा ही हुआ था


वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में दोनों टीमों ने नस्लवाद के खिलाफ समर्थन दिखाया। आपको बता दें कि अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसके बाद पूरी दुनिया में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान शुरू किया गया। जॉर्ज फ्लॉयड को पुलिस अधिकारियों ने हथकड़ी पहनाई और लगभग 9 मिनट तक अपनी गर्दन को अपने घुटने से दबाकर उल्टा जमीन पर लेटा रहा। इससे जॉर्ज की सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई।

बाबर आजम ने जीता टॉस

बाबर आजम ने जीता टॉस

मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया है। यानी वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा मैच में स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर है।

बाबर आजम ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इनमें से हैदर अली को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है। यानी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज दोनों ही इस मैच को खेल रहे हैं।

t20 world cup | t20 world cup 2021 | india vs pakistan | ind vs pak | icc t20 world cup | t20 world cup 2021 schedule | icc t20 world cup 2021 | t 20 world cup 2021 | world cup 2021 | icc world cup 2021 | t20 world cup 2021 live | India Pakistan match | t20 cricket world cup 2021 | world t20 | 20 20 world cup | wc t20 | t20 world cup 2021 schedule cricbuzz | world cup t20 | babar azam | t20 world cup schedule

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *