R Madhavan के बेटे Vedaant madhavan ने Danish Open 2022 में भारत के लिए जीता रजत पदक Read it later

आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन (vedaant madhavan) ने एक बार फिर पिता का सीना गर्व से से चौड़ा कर दिया। बता दें कि वेंदात और उनके साथी साजन प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम फिर से रोशन कर दिया है। दरअसल वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 (Danish Open 2022) में स्विमिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता (freestyle swimming event) में 15:57:86 टाइम में  लैप पूरा कर सिल्वर मेडल जीता। इस खुशी को खुद पिता आर माधवन ने अपने सोशल अकाउंट पर साझा किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

 

माधवन को वेदांत के पिता होने पर है गर्व

माधवन ने ट्वीट किया ‘आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में द डेनिश ओपन (Danish Open) में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने लिखा कोच प्रदीप सर…., SFI…. और ANSA… को बहुत-बहुत धन्यवाद…., हमें बहुत गर्व है….।’

वहीं उन्होंने .अपने इंस्टा पोस्ट और स्टोरी पर भी एक क्लिप शेयर किया है। माधवन ने वेदांत के साथ-साथ उनके साथी साजन प्रकाश को भी विश किया। उन्होंने 1.59.27 का समय निकालकर कोपेनहेगन की डेनिश ओपन में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

❤️❤️🙏🙏🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/NoFrpcybY5

— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 16, 2022

 

यूजर्स ने दूसरे स्टार किड्स को दी वेदांता से सीख लेने की सलाह

माधवन की पोस्ट पर बॉलीवुड से जुड़ी कई शख्सियतों ने भी माधवन और उनके बेट को बधाई दी है। नम्रता शिरोडकर, अभिषेक बच्चन और दर्शन कुमार जैसी कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर वेंदाता की सक्सेस पर खुशी जाहिर की है। वहीं कईयों ने ईमोजी के जरिए वेदांत को  बधाई दी। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘ओह वाह वाह….. बधाई हो…..’. वहीं ईशा देओल ने ‘Super Congratulation’ लिखकर वेदांत को विश किया वहीं ईशा गुप्ता ने ‘Wow 👏🏽 congratulations’ का रिएक्शन दिया। वेदांत की फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और कई यूजर्स बॉलीवुड स्टार किड्स को उनसे सीख लेने की सलाह दे रहे हैं।

Once again #Vedaanth made his father @ActorMadhavan proud and happy! @swim_sajan and @VedaantMadhavan won gold and silver respectively for India, at the #DanishOpen in Copenhagen. pic.twitter.com/h9lzsFec1V

— Sreedhar Pillai (@sri50) April 16, 2022

 

दूसरे स्टार किड्स से अलग अंदाज रखते हैं वेदांत

एक ओर बॉलीवुड स्टार किड उनके माता पिता के नाम से जाने जाते हैं तो वहीं माधवन बेटे की खुद की सफलता के कारण खुद को गौरवान्वित महसूस करत हैं। वजह ये कि वेदांत ने अपने पिता के फिल्मी कॅरियर हटकर खुद की एक अलग आइडेंटिटी बनाई है।

 

Vedaant madhavan ने Danish Open 2022 में
फोटो सोशल मीडिया।

 

यही कारण है कि माधवन खुद वेदांत जैसे बेटे का पिता होने पर प्राउड ​फील करते हैं। बता दें कि वेदांत खेलों में उम्दा प्रदर्शन करते हैं और वे इंटरनेशनल लेवल के स्विमिंग कॉम्पिटीशन में भी भारत को रिप्रजेंट कर चुके हैं।

डेनिश से पहले भी वे गोल्ड से लेकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुके हैं। स्विमिंग चैंपियन वेदांत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई तैराकी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुके हैं।

 

माधवन की रॉकेट्री रिलीज के लिए तैयार

बात अगर आर माधवन की फिल्मों की बता करें तो वे जल्द ही ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ (Rocketry: The Nambi Effect) में दिखाई देने वाले हैं। ये पूरी फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर बेस्ड है।

फिल्म को प्रोड्यूस भी माधवन ने ही किया है और वे लीड रोल में वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। एक डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म से उनका डेब्यू होगा, वहीं इसमें शाहरुख खान भी कैमियो भूमिका में होंगे,

जबकि इसमें सूर्या तमिल वर्जन में दिखाई देंगे। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 1 जुलाई, 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Danish Federation | R Madhavan | Vedaant Madhavan | r madhavan | vedaant madhavan swimming | madhavan | sajan prakash | madhavan son | r madhavan son | Danish Open 2022 | R Madhavan son Olympic | Vedaant Madhavan Age | Vedaant Madhavan movie | Vedaant Madhavan Olympics |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *