Delhi Jahangirpuri Violence: ‘मैं झुकेगा नहीं’, कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय पुष्पा का एक्शन करता रहा बेशर्म अंसार Read it later

Delhi Jahangirpuri Violence ansar shameless
Photo | ANI

जहांगीरपुरी हिंसा (Jahangirpuri Violence) मामले में दो आरोपी अंसार (Ansar) और असलम (Asalam) को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में सौंपने का निर्देश दिया है जबकि 12 अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का आरोप है कि इन दंगों के मुख्य साजिशकर्ता अंसार और असलम हैं। इस दौरान आरोपी अंसार ने पेशी के लिए कोर्ट ले जाते समय बेशर्मी दिखाई।

जब इन आरोपियों को पेशी के लिए रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) ले जाया जा रहा था। कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार पर मीडिया को देख आरोपित अंसार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। गेट पर मीडियाकर्मियों को देख अंसार ने ‘पुष्पा’ का फेमस एक्शन डाढ़ी में हाथ फेरने वाला फिल्मी अंदाज किया। 

इतना ही नहीं आरोपी लगातार मुस्कुराता रहा। उनके चेहरे से साफ देखा जा सकता है कि उसने पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं है। पुष्पा का एक्शन कर अंसार साफ इशारा कर रहा था कि वो झुकेगा नहीं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश वो आगे भी करता रहेगा।

#WATCH | Accused in Jahangirpuri violence case being taken to Rohini court pic.twitter.com/UZZPobYZ4n

— ANI (@ANI) April 17, 2022

अब तक 20 लोग हिरासत में लिए गए

इस बात का पता चला है कि पुलिस अब तक 20 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जिसमें दो किशोर भी शामिल हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों में दोनों समुदायों के लोग भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्टल और पांच तलवारें बरामद हुई हैं। जबकि आगे की जांच जारी है। मालूम हो कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

DELHI | DELHI POLICE | DELHI VIOLENCE | Hanuman Jayanti 2022 | Jahangirpuri Violence | Jahangirpuri riots | Jahangirpuri crime news | Jahangirpuri news today | Delhi Jahangirpuri news | jahangirpuri delhi | delhi news | jahangirpuri news | delhi news today | live news | delhi riots | delhi hanuman jayanti | delhi riots today | jahangirpuri news today | delhi jahangirpuri news today | jahangir puri | delhi jahangirpuri | riots in delhi | latest news delhi | jahangirpuri metro station | delhi latest news | riots in delhi today | mohammed Ansar | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *