ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन यूक्रेन दौरे पर, कीव की सड़कों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ घूमे Read it later

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन यूक्रेन दौरे पर
 (AP photo)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) यूक्रेन पहुंच चुके हैं। जॉनसन को यूक्रेन (Boris Johnson, Zelenskyy take a walk in Kyiv) के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की (Zelenskyy) के साथ कीव की सड़कों पर घूमते देखा गया। जॉनसन ने रूस के साथ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन को 13 करोड़ डॉलर (9.8 अरब रुपये) देने की घोषणा की है। जॉनसन ने यूक्रेन को आधुनिक मिसाइलों सहित कई हथियारों की भी घोषणा की।

At a handshake distance. @BorisJohnson and @ZelenskyyUa walked through the center of Kyiv and talked to ordinary Kyivans. This is what democracy looks like. This is what courage looks like. This is what true friendship between peoples and between nations looks like. pic.twitter.com/ZcdL6NqNp2

— Defence of Ukraine (@DefenceU) April 9, 2022

because they bloody can pic.twitter.com/FaTUt0lvP6

— Ukraine / Україна (@Ukraine) April 9, 2022

यूक्रेन पर रूस के हमले को रविवार को 44 दिन पूरे हो गए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बात से नाराज़ हैं कि युद्ध का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। उन्होंने जनरल अलेक्सांद्र डोर्निकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है, जिन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में एक रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले की कमान संभाली थी।

जनरल अलेक्जेंडर को आक्रामक जनरल माना जाता है।
रूस-यूक्रेन जंग में अब तक रूस के 7 जनरल लेवल के अधिकारी मारे जा चुके हैं।

जनरल अलेक्जेंडर को आक्रामक जनरल माना जाता है। अब वह यूक्रेन में सैन्य अभियानों की निगरानी की कमान संभालेंगे। यह पहली बार है कि रूस ने यूक्रेन में जल, भूमि और वायु सेना इकाइयों के समन्वय के लिए एक मध्य कमान का गठन किया है।

बूचा में अपने घर लौट रहे लोग

रूस की ओर से नरसंहार से दुनियाभर में चर्चा में आए बूचा शहर में लोग अब लौट रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम राहत बचाव का काम लगातार कर रही है और लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया है। बूचा में 4 अप्रैल की रात रूसी सैनिकों ने आम नागरिकों पर हमला कर दिया था। बूचा मेयर के अनुसार इस हमले में 360 लोगों की जान चली गई थी।

  • इस बीच लुगांस्क के गवर्नर सेरी गदाई ने लोगों से रूसी हमले के कारण तुरंत शहर छोड़ने का आग्रह किया है।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि कई रूसी इकाइयों के 80% सैनिकों ने युद्ध लड़ना छोड़ दिया है।
  • रूस ने यूक्रेन से 12 सैनिकों और 14 नागरिकों को लौटाया है। ये सभी युद्ध के दौरान पकड़े गए थे।

युद्ध के ताजा बड़े अपडेट

  • इस बीच लुगांस्क के गवर्नर सेरी गदाई ने लोगों से रूसी हमले के कारण तुरंत शहर छोड़ने का आग्रह किया है।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि कई रूसी इकाइयों के 80% सैनिकों ने युद्ध लड़ना छोड़ दिया है।
  • रूस ने यूक्रेन से 12 सैनिकों और 14 नागरिकों को लौटाया है। ये सभी युद्ध के दौरान पकड़े गए थे।

यूक्रेन जल्द ही यूरोपीय यूनियन (ईयू) का आधिकारिक सदस्य बन सकता है। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने बुचा, यूक्रेन का दौरा किया।

यूक्रेन जल्द ही यूरोपीय यूनियन (ईयू) का आधिकारिक सदस्य बन सकता है
  EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन को जल्द यूरोपीय यूनियन की सदस्यता मिलने का आश्वासन दिया। (AP photo)

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। मकारिव के मेयर का कहना है कि रूसी सैनिकों ने शहर पर कब्जा करने के बाद 132 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

यूक्रेन जल्द ही यूरोपियन यूनियन (EU) का ऑफिशियल मेंबर बन सकता है। यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन के बूचा शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की को एक आधिकारिक मेंबरशिप क्वेश्चनएर सौंपा है। EU मेंबर बनने के लिए कुछ सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। उर्सुला ने जेलेंस्की को यही सवाल सौंपे हैं। जेलेंस्की तय वक्त में इनका जवाब देंगे।

यूक्रेन जल्द ही यूरोपियन यूनियन (EU) का ऑफिशियल मेंबर बन सकता है।
उर्सुला वान डेर लेयेन ने जेलेंस्की को EU का सदस्य बनाने के पहले क्वेश्चनएयर की बुकलेट सौंपी। (AP photo)


वैसे किसी देश को EU की सदस्यता मिलने में सालों लग जाते हैं, लेकिन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कुछ ही सप्ताह में यूक्रेन को सदस्य बनाने की ओर संभावना जताई है। उन्होंने कहा-यूक्रेन को सदस्य बनने में सालों नहीं लेगेंगे। मुझे लगता है कि यह कुछ सप्ताह में हो जाएगा। 

इससे पहले EU ने युद्ध अपराध की जांच के लिए यूक्रेन को 7.5 मिलियन यूरो देने की घोषणा की।  इस दौरान उर्सुला वॉन ने कहा कि हमने यहां बूचा में मानवता को रूसियों द्वारा नोचते देखा। ये रूसी सैनिकों की बर्बरता है। बूचा के लोगों के साथ-साथ पूरी दुनिया गमगीन है। साथ ही कहा कि हम इस लड़ाई में यूक्रेन के साथ खड़े हैं।

कीव एक्सप्रेस-वे पर रूसी टैंक के ध्वस्त होने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते एक यूक्रेनी नागरिक।
कीव एक्सप्रेस-वे पर रूसी टैंक के ध्वस्त होने के बाद रूस को निचले स्तर का साइन दिखाती एक यूक्रेनी महिला।

यूक्रेन बनने पर उसे  क्या फायदा होगा?

यदि यूक्रेन यूरोपीय संघ का सदस्य बनता है तो उसकी सैन्य शक्ति बढ़ पॉवरफुल हो जाएगी। सभी EU देश एक साथ मिलकर उस देश की सहायता करते हैं, जिस पर दुश्मन हमला करता है। इसे लेकर बाकायदा एक म्यूचुअल डिफेंस क्लॉज होता है, जिस वजह से मुश्किल में फंसे देशों की मदद करना अनिवार्य होता है। यही कारण है कि यूक्रेन EU की सदस्यता लेना चाहता है। ऐसा होने पर रूस के खिलाफ उसे बड़ी ताकत मिल जाएगी। 

आर्थिक तौर पर भी फायदा होगा

वहीं दूसरी ओर फाइ​नेंशियली भी EU का मेंबर बनना यूक्रेन के लिए काफी फायदेमंद ही साबित होगा। उसे सभी यूरोपियन देशों के साथ खुला बाजार मिल जाएगा और हर सामान बिना किसी पाबंदी के आसानी के साथ एक देश से दूसरे देश में पहुंच पाएगा। 

वहीं, EU का सदस्य बनने पर यूक्रेन के नागरिकों को भी बड़ी मदद मिलेगी। उन्हें कई तरह के अधिकार मिल सकेंगे। जैसे- कोई भी नागरिक यदि यूक्रेन से किसी यूरोपीय देश आएगा, तो उसे तीन साल तक उन्हें वहां रहने के लिए वीजा अप्लाइ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यूक्रेन को एक बड़ा सुरक्षा कवच भी मिल सकेगा।

कोई देश EU का सदस्य कैसे बनता है ?
यूरोपिय यूनियन की चीफ लेयेन ने कहा कि बूचा की घटना से रूसी सेना का क्रूर चेहरा सामने आया। (AP photo)

कोई देश EU का सदस्य कैसे बनता है ?

यूरोपीय संघ की सदस्यता यूक्रेन की पुरानी मांग रही है, इसे लेकर वह लड़ रहा है। जिस तरह से नाटो की सदस्यता यूक्रेन के लिए बेहद मायने रखती है, उसी तर्ज पर EU का सदस्य बनना भी यूक्रेन के लिए अहम है। हालांकि EU की सदस्यता हासिल करने की प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी होती है, इसमें सालों का वक्त लग सकता है।

सबसे पहले तो EU में शामिल होने वाले देश को फ्री मार्केट इकोनॉमी बनानी होगी। फिर उसे EU के सभी कायदे-कानून मानने पड़ते है। इसके बाद यूरोपियन काउंसिल के सभी सदस्यों को एक मत से किसी देश को स्वीकृति देनी होती है। इस प्रक्रिया में कई स्तर पर आवेदन और बातचीत शामिल होती है। ये प्रक्रिया लंबी चल सकती है।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के पास बढ़ा रेडिएशन

कीव से वापस लौट रही रूसी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में भारी गोलीबारी की। इसमें 5 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि चेर्नोबिल परमाणु प्लांट के आसपास रूसी सैनिकों की हरकतों की वजह से रेडिएशन लेवल बढ़ गया है। यूक्रेन के परमाणु डिपार्टमेंट के प्रमुख ने इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।

(With inputs from AP, Reuters)

Boris Johnson, Zelenskyy take a walk in Kyiv | Russia-Ukraine War | Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin | President Vladimir Putin | Russia Ukraine Conflicts | Russia-Ukraine crisis Live | Russia Ukraine Conflict Live News |  Russia-Ukraine Crisis Live Updates | Ukraine Could Join The EU Within WEEKS |  EU Chief Reached Bucha | ursula von der leyen | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *