डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY: IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग के बाद अहसास हुआ कि पैशन तो एक्टिंग है Read it later

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

अमेजन  प्राइम वीडियो (Digital Star jitendra kumar) की वेब सीरीज पंचायत के सीजन 2 के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। यह शो दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। कोटा फैक्ट्री के जीतू भईया  अब पंचायत सीरीज के सचिव जी बन गए हैं। डिजिटल स्टार कहे जाने वाले सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार आज एंटरटेनमेंट की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। पर इनका यहां तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं था।

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

जानिए अलवर के निवासी जितेंद्र कुमार और जीतू भईया के नाम से प्रसिद्ध  इनके सफर और लाइफ से जुड़े कुछ फैक्टस के बारे में-

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY

IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की

जितेंद्र को उनके घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, इसलिए घर वालों ने उन्हें तैयारी के लिए कोटा भेज दिया। जहां जितेंद्र ने IIT के लिए कोचिंग में दाखिला लिया। IIT का एग्जाम पास करने के बाद उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वे एक्टिंग के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

जितेंद्र को बचपन था मिमिक्री का शौक

 जितेंद्र को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। कॉलेज के समय में उनके दोस्तों ने उन्हें थिएटर में ऑडिशन देने के लिए कहा। जितेंद्र ने ऑडिशन दिया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। बस यहीं से एक्टर को एक्टिंग का कीड़ा लग गया।

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

कोटा फैक्ट्री से जितेंद्र कुमार बन गए सबके चहते जीतू भैया

इसी बीच उन्हें TVF यूट्यूब चैनल के बारे में पता चला, जिसे IIT के स्टूडेंट्स ने मिलकर बनाया था और वहां एक सीरीज के लिए एक्टर की जरुरत थी। इस सीरीज के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए। फिर वहां वे बतौर एक्टर काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने बहुत सारे TVF के प्रोग्राम में काम किया। फिर आई वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री। इस वेब सीरीज से वे बहुत पाॅपुलर हो गए और देखते ही देखते जितेंद्र कुमार बन गए सबके चहते जीतू भईया।

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

NSD में रिजेक्शन मिला तो मुंबई चले आए, पहली बार बांद्रा स्टेशन पर ही बाहर निकलने के लिए कन्फ्यूज हो गए

बीच में उन्हें एक बार बेंगलुरु से जाॅब ऑफर भी आया था। उन्होंने वहां जॉइन भी किया। लेकिन वहां उनका इस काम में मन नहीं लगा। इसके बाद जितेंद्र ने NSD में अप्लाई किया। NSD में रिजेक्ट होने के बाद वे मुंबई चले गए। जितेंद्र अपने घर अलवर से पहली बार मुंबई गरीब रथ से आए थे। वे बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद बाहर निकलने में ही कन्फ्यूज हो गए। उन्हें आधा घंटा तो इसी में लग गया कि यहां से बाहर कैसे निकला जाता है।

डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY
जितेद्र कुमार सिंह। फोटो- सोशल मीडिया।

बड़ा ब्रेक मूवी शुभ मंगल ज्यादा सावधान से मिला

काफी वक्त के बाद उन्होंने 2014 में ‘शुरुआत का इंटरवल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिर इनकी फिल्म गाॅन केस रिलीज हुई। लेकिन जितेंद्र को सबसे बड़ा ब्रेक मूवी शुभ मंगल ज्यादा सावधान से मिला। फिर कुछ समय बाद उन्हें वेब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल ऑफर हुआ। इस रोल के लिए उन्होंने हां कर दिया और बन गए जीतू भईया से अभिषेक सर। अब उनकी पंचायत को काफी सराहा जा रहा है।

Jitendra Kumar actor IIT rank | Jitendra Kumar net worth | Jitendra Kumar web series | Jitendra Kumar movies and tv shows | Jitendra Kumar Biography | Digital Star jitendra kumar

आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –

ये भी पढ़ें – सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया

ये भी पढ़ें – ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं

ये भी पढ़ें –  यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

ये भी पढ़ें – क्या वाकई इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्योंकि जर्मनी में इलेक्ट्रिक कार का जलवायु-सम्मत प्रभाव केवल कागज़ी रह गया है 

 ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

ये भी पढ़ें –  स्टालिन : ऐसा अत्याचारी जिसके मन में न्याय, दया या संवेदना रत्तीभर भी नहीं थी, किसी के लिए भी नहीं, उसके बीवी बच्चे भी उसके सामने थर थर कांपते थे  

ये भी पढ़ें –  कैंसर को हराने के बाद संजय दत्त की पहली तस्वीर: कोकिलाबेन अस्पताल से घर लौटे 61 वर्षीय संजू, वीडियो कॉल के जरिए बच्चों के जन्मदिन में शामिल हुए

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *