Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा Read it later

Elon Musk: टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (spacex) के ओनर व दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत इलॉन मस्क (Elon Musk) ने फिर  ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कही है। इलॉन मस्क ने चेतावानी देते हुए कहा है कि यूएस की जन्म दर लगातार गिरती जा रही है और यदि स्थिति ऐसी ही रही तो हम जापान जैसी स्थिति में आ जाएंगे। क्योंकि जापान में तो लगातार जन्म दर में कमी देखी जा रही है। मस्क बोले कि मैं हमेशा घटते जन्म दर और ज्यादा बच्चे पैदा करने के पक्ष में इसलिए ही कहता हूं।

ज्ञात हो कि इलॉन मस्क (Elon Musk) की विभिन्न पत्नियों से आठ बच्चे हैं। बीते साल जापान में जन्मदर में छह लाख की कमी देखी गई। ये जापान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि बड़ी संख्या में देश की बुजुर्ग आबादी बढ़ रही है। इलॉन मस्क ने फनी अंदाज में कहा कि आपको क्या लगता है… कि लोग कहां से आते होंगे? क्या वे किसी जादुई करिश्में से आते हैं… क्या कोई बच्चों की फैक्ट्री से आते हैं? या बच्चों को किसी दुकान से खरीद कर लाया जाता है…?’

 

Table of Contents

ये भी पढ़ें –   सिर्फ नाक-मुंह नहीं पीछे गूदा द्वार से भी इंसान सांस ले सकेंगे, जानिए पूरा मामला

 

जापान घटती आबादी का एक अलार्म है

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट की मानें तो इलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि यदि जन्म दर एक बार नीचे जाने लग गई तो ये नहीं रुकेगी। मौजूदा ट्रेंड जो चल रहा है वो अच्छा नहीं हैं। इंसानों की आबादी अच्छे तरीके से नहीं बढ़ रही है।’ जापान घटती आबादी का एक अलार्म है। पिछले साल जापान ने 6 लाख लोग खो दिए।’ जापान के इंटरनल अफेयर्स और कॅम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के मुताबिक देश की अबादी में लगातार 11वें साल गिरावट आई और 644,000 की कमी देखी गई।

 

Elon Musk
Elon Muskफोटो सोशल मीडिया।

 

अकेले जापान में ही 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई

जापान में मृत्यु 609,000 से ज्यादा हुई है, ये दुनिया की जनसंख्या में सबसे ज्यादा गिरावट है।  देश से बाहर जाने वाले लोग 35,000 से ज्यादा हुए। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार जापान में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार 15 से 64 वर्ष की आयु के लोगों का अनुपात 59.4 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, जबकि 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का अनुपात 28.9 प्रतिशत है।

 

अधार्मिक लोग बच्चे पैदा करने से बच रहे

मस्क (Elon Musk) ने कहा, ‘यदि ये ट्रेंड इसी तरह चलता रहा तो जापान पूरी तरह गायब हो जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। चीन में भी ऐसी ही समस्या आएगी क्योंकि वहां के कानून ने कई साल तक परिवार बढ़ने से रोका।’ इलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि, ‘बहुत से लोगों को लगता है कि इंसानी आबादी घट रही है, लेकिन ये कहना गलत होगा आबादी तो उल्टा कम हो रही है। जैसे-जैसे लोग खुद को समृद्ध और कम धार्मिक होते जा रहे हैं तो वे बच्चे पैदा करने को बोझ और परेशानी से भरा समझ रहे हैं।’

ये भी पढ़ें –  यदि भारत में हर एक माह में स्टार्टअप कंपनी यूनिकॉर्न बन रही तो नौकरियां क्यों जा रहीं?

 

बता दें कि इससे पहले भी इलॉन मस्क ने जन्म दर घटने को लेकर मानव सभ्यता के खत्म होने की बात कही थी। चीन के एक दम से घटी जन्मदर को लेकर उन्होंने पहले भी अमेरिका को चेताया था।

चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2021 में चीन की जनसंख्या 1.41212 बिलियन से बढ़कर सिर्फ 1.41260 हुई। 480,000 की यह बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे कम है।

माना जा रहा है कि सख्त कोविड प्रतिबंधों के कारण लोगों में बच्चे पैदा करने की अनिच्छा को जन्म दिया जो घटती जन्मदर का कारण बन गया। 1980 के दशक के अंत में चीन की कुल प्रजनन दर (प्रति महिला जन्म) 2.6 थी। 1994 से यह 1.6 और 1.7 के बीच रही लेकिन 2020 में यह घटकर 1.3 और 2021 में 1.15 हो गई।

 

Elon Musk
फोटो सोशल मीडिया।

 

पहले मस्क बोले थे : चीन की 40 फीसदी आबादी हर पीढ़ी के साथ घट रही

इलॉन मस्क (Elon Musk ) ने पिछले दिनों भी ट्वीट कर चीन की गिरती जन्म दर पर चिंता व्यक्त की थी।  उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि ज्यादातर लोग अब भी यही सोचते हैं कि चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी है। चीन ने पिछले साल अब तक की सबसे कम जन्म दर दर्ज की गई, जबकि वहां वन नहीं बल्कि थर्ड चाइल्ड पॉलिसी लागू है।

 

 ये भी पढ़ें – कौनसा देश है मौत के लिए सबसे बेहतर: जानिए 81 देशों की लिस्ट में कौनसी कंट्री टॉप पर 

वर्तमान जन्म दर पर, चीन हर पीढ़ी में अपने 40 प्रतिशत लोगों को खोता जा रहा है। ये उनकी जनसंख्या का पतन है। इससे पहले भी मस्क घटती आबादी को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 20 साल में ‘घटती आबादी’ दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बन जाएगी।

ये भी पढे़ं – Amit Shah Interview: गुजरात दंगों पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सिद्ध कर दिया कि आरोप पॉलिटिकली मोटिवेटिड थे, पढ़िए पूरे इंटरव्यू में और क्या कहा?

Elon Musk Warned About The Declining Population | Elon Musk | Situation Will Be Like Japan | cease to exist | Musk tweet on Japan doomed | Will Japan cease to exist? | Why is Japan’s birth rate declining?

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *