अग्निपथ के विरोध में बिहार और तेलंगाना से हिंसा के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए क्या थी साजिश‚ केंद्र ने 35 वॉट्सएप ग्रुप्स को किया बैन Read it later

 

Agnipath Scheme Protest Updates:
प्रदर्शनकारियों ने कई जगह ट्रेनें फूंक दी।  Photo | Twitter

Agnipath Scheme Protest Updates: अग्निपथ योजना के खिलाफ पूरे देश में हिंसा चरम पर है। हालांकि, हिंसा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। तेलंगाना के अग्निपथ के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सिकंदराबाद हिंसा का मास्टर माइंड एक पूर्व सैनिक था। अधिकारियों ने कहा कि अवुला सुब्बा राव हिंसा के पीछे कथित मास्टरमाइंड है, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को आग लगा दी थी, जबकि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Table of Contents

बिहार और तेलंगाना में कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई

बिहार और तेलंगाना में हिंसा के पीछे कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की बड़ी भूमिका सामने आई है। बिहार में 3 कोचिंग संस्थानों और तेलंगाना में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना में एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि संचालक ही हिंसा के पीछे का कार्ताधर्ता था।

भीड़ को जुटाने के लिए पूर्व सैनिक ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सिकंदराबाद हिंसा के मास्टर माइंड अवुला सुब्बा राव पर भीड़ को जुटाकर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि भीड़ जुटाने के लिए पूर्व सैनिक ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। उन्होंने सिकंदराबाद में आगजनी और तोड़फोड़ में अहम भूमिका निभाई।

सेना भर्ती के लिए ट्रेनिंग एकेडमी चलाते हैं सुब्बा राव

पूर्व सैनिक अवुला सुब्बा राव आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से सेना के कैंडिडेट्स के लिए एक ट्रेनिंग एकेडमी चला रहे हैं। अकादमी की नरसरावपेट, हैदराबाद के अलावा कम से कम सात अन्य जगहों पर ब्रांच हैं। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया था।

प्रदर्शन में रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ट्रेनों पर हमला किया

सिकंदराबाद में अग्निपथ योजना के विरुद्ध हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस की गोलीबारी में वारंगल के 19 वर्षीय राजेश की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुई इस हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियेां ने रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ट्रेनों पर हमला किया। 

इस दौरान डिब्बों को जला दिया और सार्वजनिक संपत्ति को निस्तेनाबूद कर दिया। पुलिस ने अदोनी, कुरनूल, गुंटूर, नेल्लोर, अमदलावलासा, विशाखापटनम और यलमांचिली से हिंसा के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़े  Agneepath Scheme: IAF ने जारी किया भर्ती का ब्योरा, अग्निवीरों को साल में 30 छुट्टियां मिलेगी, ये होगा वेतन, पढ़िए योजना से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब।

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के ऐलान के बाद कई राज्यों युवाओं का विरोध

सरकार की ओर से सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के सीमित समय के अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए मंगलवार को ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के ऐलान करने के बाद कई राज्यों में आंदोलन शुरू हो गया था। 

इस योजना के तहत 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के लोगों को 4 साल के कार्यकाल के लिए सेवाओं में शामिल किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, उन्हें ₹ 30,000-40,000 प्लस भत्तों के बीच मंथली सैलरी का भुगतान किया जाएगा, इसके बाद ग्रेच्युटी और पेंशन लाभों के बिना अधिकांश के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति होगी।

पीएम मोदी ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि कई अच्छे काम, अच्छे मकसद से किए गए काम राजनीति के रंग में फंस जाते हैं

केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर ग्रुप्स में फर्जी मैसेज फैलाए जा रहे हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि कई अच्छे काम, अच्छे मकसद से किए गए काम राजनीति के रंग में फंस जाते हैं।

हालांकि इस दौरान पीएम ने सीधे-सीधे अग्निपथ योजना को कोट नहीं किया। उनका भाषण दिल्ली में किए गए विकास कार्यों को लेकर था।

बिहार में भी साजिशकर्ता धरे गए, पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

पटना के करीब तारेगना स्टेशन पर हुए उपद्रव के बाद मसौढ़ी के अंचलाधिकारी के बयान पर मसौढ़ी थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। इसमें तीन कोचिंग पैराडाइज, आदर्श, बीडीएस के ओनर सहित 70 नामजद और 500 अज्ञात लोग शामिल हैं। मसौढ़ी ASP ने बताया कि उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए रात में कई जगहों पर छापेमारी जारी रहेगी।

Agnipath Scheme Protest
बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शकारियों ने कई वाहन जलाए। Photo | Twitter

साजिशकर्ता कोचिंग संस्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मसौढ़ी मामले में 6-7 कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज कर लोगों को उकसाया गया। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 4 हजार कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, इनमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में है। वहीं इन संस्थानों का सालाना टर्नओवर करीब 500 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

कोचिंग से छुट्टी के बाद हुआ जबरदस्त हंगामा

पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्‍टेशन पर शनिवार सुबह पथराव और फायरिंग हुई। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पार्किंग में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। बचाव में पुलिस ने 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की।

4 दिन में सिर्फ बिहार में 700 करोड़ का नुकसान, 60 बोगियां, 11 इंजन आग के हवाले किए

हिंसक आंदोलन से केवल बिहार को 700 करोड़ रुपए से ज्यादा सार्वजनिक की संप​त्ति का नुकसान हुआ है। अब तक 4 दिन में ट्रेनों की 60 बोगियों के साथ 11 इंजन को आग के हवाले किया गया है। इसके अलावा, 20 से अधिक जगह रेल संपत्ति, दानापुर में पार्सल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां और पटना सहित राज्य के 15 जिलों में रेल संपत्ति को जलाया गया है।

Agnipath Scheme Protest Update | Agneepath scheme | Agneepath scheme analysis | Agnipath Recruitment Scheme | Armed Forces | Agnipath Protest | protest against Agnipath Scheme | 

इस खबर से जुड़ी अन्य खबरे यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें – हे भावी अग्नि​वीरों! देश के रक्षक ही भक्षक क्यों बन गए, महज 4 दिन में 700 करोड़ का नुकसान, इतनी रकम में देश को मिल जाती 10 नई ट्रेनों की सौगात

ये भी पढ़ें –  Agnipath Army Bharti: इंडियन आर्मी का नोटिफिकेशन जारी, जुलाई से शुरू होगा पंजियन, देखिए A  to Z डिटेल

ये भी पढ़ें –  HIT – The First Case: राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग के साथ इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के कई सीन सिर घुमा देंगे

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *