Male Fertility: 40 की उम्र के बाद पिता बनते हैं तो बच्चे इस बीमारी से हो सकते हैं ग्रसित, ये है बच्चा पैदा करने की सही उम्र Read it later

Male Fertility
प्रतिकात्म तस्वीर। Getty | Images

 

Male Fertility: आम तौर पर अब तक ऐसा माना जाता रहा है कि (male fertility test) बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं की ही उम्र सीमित समय के लिए सही होती है, वहीं पुरुष तो किसी भी उम्र में बच्चे पैदा कर सकते हैं। लेकिन यदि आप एक पुरुष हैं तो जान लें कि ये बात पूरी तरह सत्य नहीं है। हकीकत तो ये है कि बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं की उम्र जितनी जरूरी है, उतनी ही  पुरुषों की उम्र भी। (What are 4 causes of male infertility?)  इसका कारण ये कि उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों में स्पर्म काउंट और इसकी क्वॉलिटी दिनोंदिन खराब होने लगती है।

 

Table of Contents

पिता बनने की सही उम्र क्या है? 

विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों के लिए 20 से लेकर 30 साल तक की उम्र पिता बनने के लिए सबसे बेहतर होती है। हालांकि वैसे तो 50 या उससे ज्यादा की उम्र होने पर भी पुरुष बच्चे (male infertility) पैदा कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा उम्र में पैदा होने वाले बच्चा उतना तंदरुस्त और एक्टिव नहीं रहता, जितना कि सही उम्र में पैदा हुआ बच्चा।

 

Male Fertility
प्रतिकात्म तस्वीर। Getty | Images

 

वहीं ज्यादा उम्र में पिता बनने की बात करें तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार एक व्यक्ति ने 92 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि बच्चा पैदा करने में पुरुषों की उम्र काफी मायने रखती है। 40 साल से ज्यादा उम्र होने पर पुरुषों में पिता बनने की संभावनाएं दिनोंदिन कम होने लगती है।

 

ज्यादा उम्र में बच्चा पैदा करने का बायोलॉजिकल इफेक्ट क्या होता है? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार पुरुषों में स्पर्म का प्रोडक्शन (male infertility) कभी नहीं रुकता, लेकिन उम्र बढ़ोतरी के साथ स्पर्म का डीएनए डैमेज होने की संभावना ज्यादा रहती हैं, जिससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ सकता है।

 

Male Fertility
प्रतिकात्म तस्वीर। Getty | Images

 

 जो 40 की उम्र के बाद पिता बने उनके बच्चों में तंत्रिका विकास संबंधी विकार

कई शोध में भी ये बताया गया है कि जब पुरुष ज्यादा उम्र में पिता बनते हैं तो पैदा हुए बच्चों में तंत्रिका विकास संबंधी विकार (Neurodevelopmental Disorders) की समस्या आ जाती है। साल 2010 में की गई एक स्टडी में सामने आया कि जो पुरुष 40 साल की उम्र के बाद पिता बने, उनके बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकसित होने का खतरा 5 गुना ज्यादा था।

 

 स्पर्म का प्रोडक्शन किस उम्र में बंद हो जाता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सीमन के कुछ स्टैंडर्ड निर्धारित किए हैं, (male infertility) ताकि हैल्दी स्पर्म निर्धारित किया जा सके। इसमें स्पर्म काउंट, शेप, और मूवमेंट जैसे पैरामीटर्स शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 35 साल की उम्र के आसपास पहुंचते ही पुरुषों में स्पर्म का पैरामीटर खराब होने लगता है।

 

Male Fertility
प्रतिकात्म तस्वीर। Getty | Images

 

इस उम्र में पुरुष के फर्टाइल करने की क्षमता सबसे अच्छी (How can a man become more fertile?)

22 से लेकर 25 साल के मध्य पुरुष सबसे ज्यादा फर्टाइल हो पाते हैं। ऐसे में उन्हें 35 साल की उम्र से पहले बच्चे पैदा कर लेने की एडवाइस दी जाती है। वजह ये कि इस उम्र के बाद फर्टिलिटी खराब होनी शुरू हो जाती है। यदि आप 45 साल की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

 

पिता बनने के लिए ये उम्र सबसे ज्यादा खतरनाक  

जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हैल्थ में पब्लिश्ड एक रिसर्च में सामने आया कि 22 साल की उम्र से पहले पिता बनने (male infertility) से पुरुषों को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर पुरुष कम उम्र में मानसिक और आर्थिक तौर पर पिता बनने के लिए तैयार नहीं हो पाते है। ऐसे में आगे चलकर इसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ता है।

 

male infertility | male fertility test | male fertility symptoms | male fertility age | male fertility supplements | male fertility medicine | male fertility test kit | male fertility food | How can a man tell if he is fertile? | What are 4 causes of male infertility? | How can a man become more fertile? | When are men most fertile?

 

ये भी पढ़ें –   सिर्फ नाक-मुंह नहीं पीछे गूदा द्वार से भी इंसान सांस ले सकेंगे, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें –  HIT – The First Case: राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग के साथ इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के कई सीन सिर घुमा देंगे

ये भी पढ़ें –  आपकी ये बुरी आदतें याैन जीवन को उम्र से पहले ही कर देंगी खत्म, संभल जाएं

ये भी पढ़ें –  वीर्य में क्या पोषक तत्व होते हैं? निगल लिया जाए तो क्या होगा? जानिए उन सवालों के जवाब जिनसे आप शर्माते हैं?

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *