Breaking News: बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 15 की मौत, 45 श्रद्धालु लापता Read it later

                           Amarnath Cave cloud burst

cloud burst near amarnath cave: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई। जिस समय बादल फटने की खबर आई, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालुओं के मौजूद होने की खबर बताई जा रही है।अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 5.30 बजे की है। घटना में मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अभी भी 35 से 40 तीर्थयात्रियों के फंसे होने की खबर है। गुफा के पास फंसे यात्रियों को पंचतरणी ले जाया गया है। वायुसेना भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

#WATCH | J&K: Massive amount of water flowing turbulently after a cloud burst occurred in the lower reaches of Amarnath cave. Rescue operation is underway at the site pic.twitter.com/w97pPU0c6k

— ANI (@ANI) July 8, 2022

घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट के समय हुई। जिस समय बादल फटने की घटना हुआ, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु थे। स्थानीय न्यूज एजेंसी ने 3 महिलाओं समेत 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Table of Contents

आसान भाषा में जानिए आखिर बादल फटना क्या होता है?

अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और NDRF ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

0194 2313149

0194 2496240

9596779039

9797796217

01936243233

01936243018

I have spoken with J&K LG Manoj Sinha pertaining to flash floods triggered by a cloudburst at Amarnath Cave. NDRF, SDRF, BSF & local admin are doing the rescue work. Our priority is to save the lives of people: Union Home minister Amit Shah pic.twitter.com/zI19hqIneW

— ANI (@ANI) July 8, 2022

बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लगभग 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोगों के इसकी चपेट में आने की खबर है। कई श्रद्धालु लापता बताए जा रहे हैं और उनके तेज बहाव में बहने की संभावना जताई जा रही है।

#WATCH | J&K: Visuals from lower reaches of Amarnath cave where a cloud burst was reported at around 5.30 pm. Rescue operation underway by NDRF, SDRF & other associated agencies. Further details awaited: Joint Police Control Room, Pahalgam

(Source: ITBP) pic.twitter.com/AEBgkWgsNp

— ANI (@ANI) July 8, 2022

baba_amarnath-cloudburst-1
एक श्रद्धालु का शव निकालते हुए रेस्क्यू टीम के मेंबर्स, अब तक 2 मौतों की पुष्टि।

घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।

#WATCH | Mountain Rescue Team (MRT) rescue work under progress after a cloud burst occurred in the lower reaches of the Amarnath Cave

(Source: J&K Police) pic.twitter.com/ianHJKVxFD

— ANI (@ANI) July 8, 2022

अमरनाथ यात्रा 2 साल के कोविड अंतराल के बाद इस साल 30 जून को शुरू हुई। तब से अब तक 72,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की है। यह यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी। 

ये भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *