Education

NEET Exam देने गई छात्राओं से ब्रा उतरवाई, महिला कर्मचारी बोली- भविष्य जरूरी है या इनरवियरॽ FIR दर्ज‚ जानें पूरा मामला

NEET 2022: केरल के कोल्लम जिले के एक परीक्षा केंद्र में (NEET 2022 Aspirants Allegedly Asked to Remove Bras) मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के लिए उपस्थित होने वाली छात्राओं से जांच के नाम पर ब्रा उतरवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान हुक के संपर्क में आने से मेटल डिटेक्टर की बीप बजी थी। इसके बाद सभी छात्राओं से ब्रा उतारवाई गई।

 

छात्रा के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा था भविष्य जरूरी है या इनरवियर?

घटना रविवार को मार्थोमा इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बताई जा रही है। लेकिन मामला तब उजागर हुआ जब एक छात्रा के पिता की ओर से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छात्रा का कहना है कि उसने ब्रा उतारने से मना कर दिया था। इस पर जांच कर रही महिला कर्मचारी ने कहा था कि यदि ब्रा नहीं उतारी तो आपको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

महिला कर्मचारी ने कहा था कि तुम्हारे लिए अपना भविष्य ज्यादा जरूरी है या इनरवियर? इसे उतारें और हमारा समय टाइम वेस्ट न करें। दावा किया जा रहा है कि ऐसा कई छात्राओं के साथ ​हुआ। छात्रा ने बाद में अपनी मां को ब्रा खोलकर थमाई ताकि उसे परीक्षा में बैठने दिया जाए। इस दौरान उसने खुद ढकने के लिए चुन्नी भी मांगी।

 

NEET 2022
Representative Image | Getty Images

 


90 फीसदी छात्राओं से इनरवियर उतरावाए गए, एक लड़की जींस तक उतारने से कहा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अन्य लड़की को जींस उतारने के लिए कहा गया क्योंकि उसमें धातु के बटन और जेब थे। छात्राओं के मुताबिक जब वे परीक्षा देकर बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि उनके परीक्षा सेंटर मैनेजमेंट की ओर से अंडरगारमेंट्स को एक साथ डिब्बों में फेंका हुआ था। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि लगभग 90% छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर अपने इनरवियर को हटाना पड़ा।

 

NEET 2022
Representative Image | Getty Images

 

संस्थान ने इनकार किया, पुलिस एफआईआर होने की बात कही

चादमंगलम के केंद्र, मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। वहीं, कोल्लम के पुलिस प्रमुख केबी रवि ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस को लिखे शिकायत पत्र में पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने इनरवियर से भरा एक कमरा देखा था। परीक्षा केंद्र पर कई छात्राएं संस्थान की इस हरकत से रो रही थीं। छात्राएं मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही थीं।

 

NEET 2022
Representative Image | Getty Images

 

प्रोटोकॉल में धातु की वस्तु पहनने की इजाजत नहीं, लेकिन अंडरगारमेंट्स तक उतरवाने का जिक्र भी नहीं, ये पहली बार हुआ

दरअसल, परीक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र में धातु की वस्तु या सामान पहनने की परमिशन नहीं है। इसे परीक्षा में धोखाधड़ी से नकल रोकने  का उपाय बताया जा रहा है। एडवाइजरी में बेल्ट उतरवाने की बात तो है, लेकिन ब्रा जैसे अंडरगारमेंट्स उतरवाने की बात नहीं है।

 

ये भी पढ़ें – ऐसा रहा भूपिंदर सिंह का संगीत सफर

 

NEET 2022
Representative Image | Getty Images

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने इस मामले को लेकर कहा कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम National Testing Agency (NTA) से इस मामले की शिकायत करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने सोमवार को कहा कि परीक्षा किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं कराई है। जो घटना नहीं होनी चाहिए थी। ये गंभीर और अति संवेदनशील मामला है।

इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हम परीक्षा केंद्र और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से (NTA) से इसकी पुरजोर शिकायत करेंगे। बता दें कि NTA शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा कराती है।

 

NEET | Neet Exam 2022 | Kerala News | neet exam paper | National Testing Agency |

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button