Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ Read it later

 

Brain_Hemorrhage_malkhan

 

 Sudden Brain Hemorrhage: टीवी जगत से शनिवार को बुरी खबर आई। टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सीरियल के किरदार मलखान यानी कि दीपेश भान नहीं रहे। खबरों के मुताबिक उनकी मौत की वजह  ब्रेन हमरेज बताई जा रही है। ऐसे जानिए कि आखिर अचानक ब्रेन हेमरेज होने की क्या वजह हो सकती है। वहीं जानिए कि ब्रेन हेमरेज क्या होता हैॽ इसके लक्षण क्या होते हैंॽ कुल मिलाकर हमरेज से जुड़ी वो संपूर्ण जानकारी जाे आपके स्वास्थ्य के  लिए आपको जानना जरूरी है।

ब्रेन हेमरेज  वैसे तो कोई बीमारी नहीं‚ लेकिन फिर भी ये किसी भी उम्र हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और कॉलेस्टॉल से ज्यादा पीड़ति रहने वाले इसके शिकार हो सकते हैं।  यदि समय इसका इलाज न हो पाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।  मौसम के हिसाब से देखें तो सर्दियाें में ब्रेन हेमरेज होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है।

वजह ये कि सर्दियों में लोगों का ब्लड प्रेशर अन्य मौसम के कंपेयर में ज्यादा होता है।  इस कारण खून की धमनियां थोड़ी बहुत पतली हो जाती हैं और इससे नसों में ब्लड के सर्कुलेशन में अवरोाध आता है। वहीं कई शरीर की अन्य स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो  ब्रेन हेमरेज का असर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में भिन्न हो सकता है।

Table of Contents

पढ़ें – राजू श्रीवास्तव: सपने पूरे करने के लिए कॅरियर के शुरआती दौर की तंगहाली में ऑटो रिक्शा भी चलाया- जीवन संघर्ष से बने हर दिल अज़ीज

अचानक होते हैं सुबराकनॉइड और इंट्रासेरेब्रल

किसी  हादसे या फिर दुर्घटना होने के कारण सबडुरल और एक्स्ट्राडुरल हेमरेज आमतौर पर हो सकता है। लंबे समय तक बने रहने पर ये दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। सुबराकनॉइड और इंट्रासेरेब्रल हेमरेज अचानक हो सकते हैं। यदि  ब्लड वेसल में कोई छोटी-सी खरोंच भी जाए तो इससे बेहोशी का खतरा रहता है।

 

ब्रेन हेमरेज के टाइप व कारण चार तरह के होते हैं।

1. सबडुरल हेमरेज

2. एक्स्ट्राडुरल

3. सुबराकनॉइड और

4. इंट्रासेरेब्रल

 

ब्रेन हेमरेज का क्या कारण होता हैॽ (Brain Hemorrhage Causes)

ब्रेन हेमरेज दिमाग के बाहर या अंदर की ओर खून की नलिकाएं फटने  के कारण होता है। इससे  मरीज को बेहोशी आना‚ उल्टी और सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है।  कई शारिरिक स्थितियां ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकती हैं।

 

ब्रेन हेमरेज होने के प्रमुख कारण क्या हैं ॽ

  • सिर में चोट लगना
  • मस्तिष्क में धमनी विस्फार (एन्यरिस्म) होना या  धमनियों में कमजोरी होना
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना
  • रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं
  • हाई कोलेस्ट्रॉल का होना
  • दिल से जुड़ी बीमारी
  • अधिक धूम्रपान करना
  • ब्लड शुगर होना
  • सांस संबंधी दिक्कतें

 

Sudden Brain Hemorrhag

 

ब्रेन हेमरेज का असर डालता है  (Brain Hemorrhage Impact)

ब्रेन हेमरेज का असर या प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की कई वजहें हो सकती हैं। मस्तिष्क के जिस हिस्से में चोट आई है उसी के अनुसार ब्रेन हेमरेज का प्रभाव निर्भर करता है।   चोट के बाद हर मरीज की रिकवरी अलग-अलग हो सकती है। यदि इंट्राक्रेनियल वेसल में कुछ चोट का पता चलता है तो जीवन का खतरा हो सकता है।

इस स्थिति में मरीज को बचाना मुश्किल होता है।  वहीं अगर इंट्राक्रेनियल धमनी में चोट नहीं  होती है तो उपचार आसान  हो जाता है।  ब्रेन एन्यरिस्म एक घातक बीमारी मानी जाती है लेकिन इसके एडवांस ट्रीटमेंट भी आ चुके हैं।

 

ब्रेन हेमरेज के लक्षण क्या होते हैंॽ (Brain Hemorrhage Symptoms)

लक्षणों का समय पर आइडेंटिफाइ करना बेहद जरूरी है।  इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।  नीचे बताए गए सभी लक्षण ब्रेन हेमरेज के हो सकते हैं। इनमें कोई भी लक्षण शरीर में दिखें तो तुरंत संबंधित चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

  • अचानक गंभीर रूप से सिरदर्द होना।
  • कोई भी खाद्य या पेय निगलने में दिक्कत होना।
  • दृष्टि की समस्या होना।
  • अचानक बॉडी के किसी एक पार्ट में कमजोरी होना।
  • बोलने में दिक्कत (जुबान लड़खड़ाने की समस्या)।
  • मुंह में अचानक टेढ़ापन आ जाना।
  • चलने फिरने में दिक्कत होना।
  • दिमागी रूप से भ्रम की स्थिति पैदा होना।
  • हाथों या पैरों में वीकनेस, झनझनाहट या बॉडी का एक पार्ट  सुन्न होना।
  • उलटी या मितली आना।

 

ये भी पढ़ें – Deepesh Bhan Passed Away: नहीं रहे ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान-क्रिकेट खेलते वक्त गिरे‚ नाक से खून निकला फिर…

 

ब्रेन हेमरेज से बचाव के जरूरी टिप्स (How to Prevent Brain Hemorrhage)

  • ब्रेन हेमरेज से बचाव के लिए अपने हाई ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल  रखें। यदि आप हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो समय पर इसका ट्रीटमेंट लें। रोजाना एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। साथी रेग्यूलर बीपी चेक कराएं।
  • धूम्रपान करने वालों को ब्रेन हेमरेज होने का खतरा स्वस्थ इंसान की तुलना में ज्यादा हो सकता है।  वजह ये कि लंबे समय से धूम्रपान करने वलों  के ब्लड वेसेल्स कमजोर होते हैं, जिसके कारण हेमरेज की स्थिति हो सकती है। इसलिए धूम्रपान से जितनी जल्दी हो दूरी बना लें।
  • मस्तिष्क में किसी तरह की  चोट लगने पर भी ब्रेन हेमरेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में  यदि टू व्हीलर चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनने को अपनी राइड का हिस्सा अनिवार्य रूप से बनाए।
  • एक्सेस में किसी भी तरह की मेडिसिन के सेवन से बचें और ज्यादा जरूरी होता सिर्फ ड़ॉक्टर की सलाह पर मेडिसिन का सेवन करें।
  • ब्रेन हेमरेज एक जानलेवा सिचुएशन है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें। वहीं, अपनी नियमित दिनचर्या को हेल्दी बनाए। ताकि आप किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी का डटकर सामना कर सकें। ये भी ध्यान रखें कि शरीर में किसी भी तरह की समस्या होने पर खुद डॉक्टर बन इलाज न करें और सिर्फ डॉक्टर से ही सलाह लेकर इलाज करवाएं।

 

Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी और सलाह सिर्फ सामान्य सूचना के मकसद से प्रकाशित की गई हैं। सवाल या परेशानी होने पर पाठकों को डॉक्टर से सलाह लेने की भरपूर सलाह दी जाती है।

 

 

 

 

Brain Hemorrhage ka mukhya karan kya hai | Brain Hemorrhage ho jaye to kya karen | Brain Hemorrhage kis kami se hota hai | Brain Hemorrhage ka matlab kya hai | brain hemorrhage treatment | brain hemorrhage survival rate | brain hemorrhage death painful | brain hemorrhage surgery success rate | intracerebral hemorrhage recovery stories | brain hemorrhage surgery | brain hemorrhage causes | brain hemorrhage survival rate | Sudden Brain Hemorrhage

 

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *