RRR के सॉन्ग में गांधी-नेहरू को जगह न देने पर फिल्म लेखक और राजामौली के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों गाने में इनकी तस्वीरें नहीं जोड़ीं Read it later

Vijayendra Prasad:  राज्यसभा के लिए नोमिनेट किए गए फेमस स्क्रीन राइटर और फिल्म निर्देशक विजयेंद्र प्रसाद(Vijayendra Prasad) ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने बताया है कि आखिर ब्लॉकब्लस्टर फिल्म RRR के सांग-एथरा जांदा(Ethara Janda song) में महात्मागांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की इमेज को शामिल क्यों नहीं? गौरतलब है कि विजयेंद्र ही RRR की स्टोरी राइटर हैं।

वहीं वे बाहुबली बिगनिंग-2015 और 2017 में आई बाहुबली द कंन्क्लूजन के अलावा RRR-2022 जैसी रिकॉर्ड ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों के निर्देशन के बाद दुनियाभर में साउथ फिल्मों का परचम लहरा चुके एसएस राजामौली(S. S. Rajamouli) के पिता हैं। जानिए उन्होंने आरआरआर फिल्म के गीत सॉन्ग एथरा जांदा में क्यों जगह नहीं दी।

 

Ethara Janda song
 विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि RRR के सॉन्ग-एथरा जांदा सॉन्ग में आखिर क्यों नेहरू गांधी को जगह न देकर पटेल को जगह दी गई। फोटोः RRR सॉन्ग स्क्रीशॉट।

 

Table of Contents

नेहरू-गांधी को लेकर फिल्म लेखक विजयेंद्र प्रसाद का वीडियो वायरल हो रहा

विजयेंद्र प्रसाद (Vijayendra Prasad) ने पिछले दिनों ही एक खास इंटरव्यू दिया है। इसमें वे RRR के सॉन्ग-एथरा जांदा(Ethara Janda song) में महात्मागांधी और पंडित नेहरू की इमेज को शामिल नहीं किए जाने पर बड़े तर्क को कोट किया है। वे वीडियो में इंटरव्यू के दौरान कहा कि नेहरू के कारण कश्मीर एक समस्या बन गया जिसे हम अब तक भुगत रहे हैं। इस इंटरव्यू की क्लिप एक नॉर्थ इंडियन शख्सियत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है अब सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 

गांधी ने 17 PCC से उस समय पीएम पद के लिए नेहरू का नाम लिखने के लिए कहा‚ लेकिन 15 पीसीसी ने सरदार पटेल को चुना

इसमें वियजेंद्र (Vijayendra Prasad) ने कह रहे हैं कि महात्मागांधी ने पूर्वाग्रह और अपने स्वार्थ ( bias and selfishness) के चलते पंडित नेहरू को देश का पहला पीएम चुना था। उस दौरान 17 PCC  थे। अंग्रेजों क ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत छोड़ते समय गांधी को प्रधानमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी थी।

गांधी ने 17 PCC से उस व्यक्ति(नेहरू) का नाम लिखने को कहा था, जिन्हें माहात्मा गांधी प्रधानमंत्री की कैपिसिटी में ऑपरेट करना चाहते थे। लेकिन 17 में से 15 PCC ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम लिखा, वहीं केवल एक ने ही ने नेहरू के नाम की पेशकश की और दूसरे ने कोई नाम नहीं लिखा, यानीकि उसने जगह खाली छोड़ दी।

 

ये भी पढे़ं –

आसान भाषा में जानिए आखिर बादल फटना क्या होता है?

 

महात्मा गांधी ने पूर्वाग्रह के कारण नेहरू को पीएम चुनाः विजयेंद्र प्रसाद

पीसीसी के इन मतों के बावजूद महात्मागांधी ने नेहरू को प्रधानमंत्री की पैरवी की और उन्हें पीएम के रूप में चुना भी, क्योंकि वे उनके प्रति वफादार(alignment) थे। विजयेंद्र (Vijayendra Prasad) का निजी तौर पर मानना है कि गांधीजी के इसी पूर्वाग्रह के कारण नेहरू प्रधानमंत्री बने और कश्मीर में देश की पराजय हुई है, जिसे हम अब तक देश सहन कर रहा हैं। विजयेंद्र ने ये तर्क दिया कि यही वजह है कि उनकी टीम ने सोचा कि ‘एथरा जांदा’ गीत में गांधी की इमेज जोड़ने की कोई जरूरत ही नहीं है।

 

यहां देखें विजेंद्र प्रसाद (Vijayendra Prasad) के इंटरव्यू में दिए गए बयान की  क्लिप

RRR writer explains why they gave tribute to Patel only, but not Gandhi & Nehru. 😁 pic.twitter.com/ye2qnHX2Vh

— Naweed (@Spoof_Junkey) July 7, 2022

 

 

Article 370 | Bollywood News | Freedom Movement | Kashmir Terrorism | Mahatma Gandhi | Mohammad Ali Jinnah | Pakistan | Pandit Jawaharlal Nehru | Sardar Patel | Ethara Janda song | RRR | Vijayendra Prasad | S. S. Rajamouli | 

 

 

ये भी पढ़ें 

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

 

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *