Nitish Kumar Biography : बिहार की राजनीति के धुरंधर नीतीश कुमार शह और मात की टाइमिंग बेहतर जानते हैं‚ खास रहा है उनका राजनीतिक सफर Read it later

Nitish Kumar biography in Hindi: सन् 1974 के जेपी आंदोलन से अपन राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बिहार के सात बार मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जोड़- तोड़ का धुरंधर कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। कम से कम वे अपने गृह राज्य में राजनीति के धुरंधर तो है हीं…। समय की मांग को देखकर वे अपने गठबंधन में बड़ी चतुराई से बदलाव कर लेते हैं… और खासयित ऐसी की अपनी मांग मनवाते हुए विधायक दल के नेता भी बन जाते हैं…। फिर चाहे उनके जेडीयू की सीटें ज्यादा हो या कम…. कुछ मायने नहीं रखता…..। सीएम के पद पर तो ताल वे ही ठोकते हैं….।

समय रहते अचानक पाला बदलने में नीतीश माहिर हैं…। अब इसे उनका राजनीतिक कौशल कहें या उनकी किस्मत….। उनकी पॉलिटिकल टाइमिंग कमाल की होती है। ऐसा इसलिए की कई राज्यों में बहुमत की सरकार तक गिराकर खुद सत्ता में आने की महारात हासिल कर चुकी राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी का थिंक टैंक भी नीतीश की राजनीतिक चाल के आगे धराशायी हो गया है। बड़े ही सलीके से नीतीश ने बीजेपी का दामन छोड़ आरजेडी और अन्य से गठबंधन कर लिया।

Table of Contents

गे नीतीश के जीवन परिचय और राजनीतिक सफर में जानिए कि आखिर कैसे वे बिहार की राजनीति में मौजूदा समय में भी अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं।

 
Nitish Kumar Biography In Hindi
Photo Credit | Getty Images

 

नीतीश कुमार का जीवन परिचय  (Nitish Kumar  Biography In Hindi, Age, Family, Marriage, Net worth)

  • बिहार के 22वें सीएम रह चुके नीतीश कुमार ने 09 अगस्त 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।  अब वे फिर से बिहार के 23 वें सीएम पद की शपथ लेंगे।
  • बता दें कि नीतीश बिहार के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले सीएम हैं। (Nitish Kumar biography)  वे जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के सुप्रीमों  नीतीश भारत की केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • बिहार में JDU और BJP के बीच गठबंधन 5 साल बाद फिर टूट चुका है।  CM नीतीश कुमार ने 09 अगस्त को राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं उन्होंने तुरंत ही नई सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत कर दिया। उन्होंने राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है।
  • राजभवन में ही नीतीश ने भाजपा से गठबंधन टूटने का ऐलान किया। (Bihar political crisis LIVE Updates ) उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में NDA से गठबंधन तोड़ने की बात कही है। इसके बाद नीतीश राबड़ी देवी के निवास गए जहां तेजस्वी यादव से उनकी मंत्रणा हुई।
  • नीतीश के पास अब 164 विधायकों का समर्थन हासिल है। बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार हैं जो  8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनका शुरुआती जवीन‚ शिक्षा, राजनीतिक सफर उनके जीवन से जुड़ी हर खास घटना से आपको रूबरू कराते हैं।
Nitish Kumar Biography
Photo Credit | Getty Images

 

(Nitish Kumar biography)

  • नाम (Nitish Kumar Name)                       नीतीश कुमार
  • निक नेम (Nitish Kumar Nick Name)       मुन्ना, सुशासन बाबू
  • जन्मदिन (Birthday)                                     1 मार्च 1951
  • जन्म स्थान (Birth Place)                               बख्तियारपुर, बिहार, भारत
  • उम्र (Age )                                               71 साल (साल 2022 )
  • शिक्षा  (Nitish Kumar Education)               बीएससी (मैकेनिकल इंजीनियर)
  • स्कूल (Nitish Kumar School)               श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर, पटना साइंस कॉलेज, पटना
  • कॉलेज का नाम (Nitish Collage )               बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना
  • राशि (Nitish Zodiac)                               मीन राशि
  • नागरिकता (Citizenship)                               भारतीय
  • गृह नगर (Hometown)                               बख्तियारपुर, बिहार, भारत
  • धर्म (Religion)                                               हिन्दू
  • जाति (Caste )                                               ओबीसी (कुर्मी)
  • लम्बाई (Height)                                       5 फीट 8 इंच
  • वजन (Weight)                                               74 किलो
  • आँखों का रंग (Eye Color)                       काला
  • बालो का रंग( Hair Color)                               भूरा फिर सफेद
  • पेशा (Occupation)                                       राजनेता और बिहार के मुख्यमंत्री
  • पार्टी का नाम (Party )                               जनता दल (यूनाइटेड)
  • वैवाहिक स्थिति Marital Status                       विवाहित
  • शादी की तारीख ( Nitish Marriage Date )    22 फरवरी 1973
  • सैलरी (Salary )                                        2.15 लाख रुपये प्रति माह
  • कुल संपत्ति (Nitish Kumar Net Worth)        3.09 करोड़ रुपए

 

नीतीश कुमार का जन्म एवं शुरुआती जीवन (Birth and early life of Nitish Kumar)

Nitish Kumar biography: 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर, बिहार में एक ओबीसी (कुर्मी) परिवार में जन्मे नीतीश कुमार के पिता राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। उनकी माता का नाम परमेश्वरी देवी एक गृहिणी थीं। उनका एक भाई है सतीश कुमार। वहीं उनकी तीन बहनें हैं, उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी।

 

Birth and early life of Nitish Kumar
Photo Credit | Getty Images

 

  नीतीश कुमार की शिक्षा कैसी रही ( Nitish Kumar Education) 

नीतीश (Nitish Kumar biography) ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा श्रीगणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी BSc की शिक्षा 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूरी की। कॉलेज से निकलने के बाद वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़ गए। बताया जाता है कि बिहार बिजली बोर्ड में नीतीश शामिल तो हुए थे, लेकिन उनका इसमें काम करने का मन नहीं था। ऐसे में जिस दिन वे शामिल हुए उसी दिन उन्होंने बोर्ड को छोड़ भी दिया। वे शुरू से राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते थे

 

Nitish Kumar Biography
बेटे निशांत के साथ नीतीश। फोटो सोशल मीडिया।

 

नीतीश कुमार के परिवार की जानकारी (Nitish Kumar Family Information)

  • पिता का नाम (Nitish Kumar Father’s name) कविराज राम लखन सिंह (आयुर्वेद चिकित्सक)
  • माता का नाम (Mother’s name)                        परमेश्वरी देवी
  • भाई का नाम (Brother ’s name)                        सतीश कुमार (बड़े भाई )
  • बहन का नाम (Sister’s name)                       उषा देवी (बड़ी बहन), इंदु देवी (छोटी बहन), प्रभा देवी (छोटी बहन)
  • पत्नी का नाम ( Nitish Wife ’s name)               दिवंगत मंजू कुमारी सिन्हा (शिक्षिका) 2007 में लंबी बीमारी से उनकी मृत्यु हाे गई थी।
  • बेटा का नाम (Son ’s name)                               निशांत कुमार 
 
nitish kumar married life
पत्नी मंजू कुमारी के साथ सीएम नीतीश कुमार। फोटोः सोशल मीडिया।

 

नीतीश कुमार का वैवाहिक जीवन (nitish kumar married life)

नीतीश कुमार (Nitish Kumar biography) का विवाह 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ थी। उनका एक बेटा है निशांत कुमार। उनकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद 14 मार्च 2007 को 53 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में देहांत हो गया। उनकी पत्नी मंजू कुमारी एक सरकारी हाई स्कूल में टीचर के पद पर थीं।

 

नीतीश कुमार का राजनीति सफर (Nitish Kumar’s political journey) 

  • नीतीश कुमार (Nitish Kumar biography) अपने शुरुआती सालों में जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, एसएन सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर और वीपी सिंह जैसे राजनीति के दिग्गजों से जुड़े।
  •  1974 में, वे जेपी आंदोलन में शामिल तो हुए‚ मगर आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद 1975 में उन्हें आपातकाल के समय अरेस्ट किया गया।
  • इसके बाद उन्होंने जनता पार्टी से पहली बार 1977 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार मिली। फिर 1985 में उन्होंने फिर से बिहार असेंबली का चुनाव लड़ा और इस बार वे जीत गए। इसके बाद 1987 में उन्हें लोक दल का प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किया गया था ।
  • इसके बाद 1989 में नीतीश कुमार बिहार में जनता दल के महासचिव रहे। इसी साल उन्हें बिहार के बाढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया।
Nitish Kumar Biography
Photo Credit | Getty Images

 

  •  अप्रैल से नवंबर 1990 तक वे केंद्रीय कृषि और सहकारिता मंत्री रहे। वहीं 1991 में, उन्हें दूसरी बार सांसद के तौर पर चुना गया। वहीं वे जनता दल के महासचिव के तौर पर चुने गएं
  • नीतीश कुमार (Nitish Kumar biography) को संसद के उपनेता के तौर पर भी चुना गया। वहीं वे मंडल आयोग की रिपोर्ट के कार्यान्वयन में भी रहे और सामाजिक न्याय के प्रतीक के तौर पर उभरे।
  •  साल 1995 में नीतीश ने बिहार असेंबली इलेक्शन में लालू प्रसाद यादव की खिलाफत के लिए जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की शुरुआत की। इस दौरान उनकी पार्टी महज 6 सीटें ही जीत पाई।
  • नीतीश (Nitish Kumar biography) ने 1996 के लोकसभा चुनाव में उतरे और सांसद चुने गए। वे 1997 और 1998 में फिर से जीते। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाई
  • गैसल ट्रेन दुर्घटना (2 अगस्त 1999) से आहत होकर नीतीश ने  केंद्रीय रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
  •  केंद्रीय रेल मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में उन्होंने टिकटों की तत्काल बुकिंग के लिए इंटरनल टिकट बुकिंग फैसिलिटी (2002) और तत्काल योजना सहित व्यापक स्तर पर सुधार को अंजाम दिया।
  • 2004 के आम चुनाव में नीतीश कुमार ने दो निर्वाचन क्षेत्रों (नालंदा और बाढ़) से मैदान में उतरे थे‚ इस दौरान वे अपनी पारंपरिक सीट बाढ़ से हार गए लेकिन नालंदा से जीत हासिल की।
  • मार्च 2000 में, नीतीश पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गए। इसके बाद नवंबर 2010 में वे दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • इसके बाद 17 मई 2014 को, 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी ली। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) से जीतन राम मांझी को सीएम बानाया। लेकिन बाद में मांझी के तेवर बदलने लगे। जिसका खुद नीतीश ने विरोध किया था।
  • 2015 में, उन्हें फिर से बिहार का सीएम चुना गया। इस दौरान जब तेजस्वी यादव (बिहार के डिप्टी सीएम) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो नीतीश कुमार ने तेजस्वी को कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा‚ लेकिन आरजेडी ने उनकी इस मांग का खंडन किया।
tejaswi yadav
Photo Credit | Getty Images

 

  •  तेजस्वी के इस्तीफे से इनकार के बाद, नीतीश (Nitish Kumar biography) ने 26 जुलाई, 2017 को महागठबंधन को भंग कर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे प्रमुख विपक्षी पार्टी एनडीए से जुड़ गए। इसके बाद वे फिर से बिहार के सीएम बने और इस पद पर अब तक कायम हैं।
  • फिर विधान सभा चुनाव के बाद 16 नवंबर 2020 को फिर नीतीश कुमार ने चौथी बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ली।
  • हालांकि बीजेपी से बीते कई समय से मतभेद के चलते  09 अगस्त 2022 को नितीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

 

 

ऐसी रही नितीश कुमार (Nitish Kumar biography) के राजनीतिक सफर की समयरेखा  (Timeline of Nitish Kumar’s Political Journey)

  • 1971: राम मनोहर लोहिया की यूथ शाखा, समाजवादी युवाजन सभा के मेंबर बने।
  • 1974:  आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम के जरिए जेपी आंदोलन से जुड़े।
  • 1975 में नीतीश को इमरजेंसी के तहत गिरफ्तार किया गया
  • 1985: में पहली बार बिहार विधान सभा के सदस्य चुने गए
  • 1987:  लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष बने
  • 1989: जनता दल, बिहार के सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किए गए। पहली बार संसद बने।
  • 1990: केंद्रीय कृषि और सहकारिता राज्य मंत्री का पद मिला।
  • 1995: जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की बनाई।
  • 1999: केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे।
  • 2000: केंद्रीय कृषि मंत्री रहे। नीतीश पहली बार (Nitish Kumar biography) महज 8 दिन के बिहार के सीएम भी बने। इस 8 दिन बाद बहुमत साबित नहीं कर सकने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
  • 2001: केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर रहे।
  • 2005: भाजपा के सपोर्ट से से दूसरी बार बिहार के सीएम की शपथ ली।
  • 2010:  फिर तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • 2014: लंबे समय से सहयोगी रहे बीजेपी से गठबंध तोड़ा। फिर लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बुरी तरह हारी और उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा।
  • 2015: चौथी बार सीमए की शपथ ली। इसी साल उन्होंने फिर 5वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनकी ये सरकार हकीकत में एक गठबंधन सरकार थी। इसे मुख्यतः महागठबंधन कहा जाता था। इस गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थे।
  • 2017:  नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ 27 जुलाई 2017 को बीजेपी के सपोर्ट से रिकॉर्ड 6वीं बार सीएम पद की शपथ ली।
  • 2020 :  16 नवम्बर 2020 को नीतीश कुमार ने सातवीं दफा सीएम पद की शपथ राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ली।

कब और कितने समय के लिए बिहार के CM रहे

  • संख्या  साल कब से कब तक बने
  • 1   2000 3 मार्च, 2000 से लेकर 10 मार्च 2000
  • 2   2005 24 नवंबर, 2005 से लेकर 24 नवंबर, 2010
  • 3   2010 26 नवंबर, 2010 से लेकर मई 2014
  • 4   2015 22 फरवरी, 2015 से लेकर 19 नवंबर, 2015
  • 5   2015 20 नवंबर 2015 से लेकर 26 जुलाई 2017
  • 6   2017 27 जुलाई 2017 – नवंबर 2020
  • 7   2020 16 नवम्बर 2020 – 09 अगस्त 2022

2022 में नीतीश का फिर बीजेपी से हो गया मोहभंग

लगभग 21 माह बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar biography) का फिर से हृदय परिवर्तन हो गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा, बीजेपी पार्टी को कमजोर करने की साजिश करती रही है।
9 अगस्त को, नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया, एनडीए के साथ संबंध तोड़ने की घोषणा की, और जल्द ही लालू के राजद के साथ गठबंधन की घोषणा की। 10 अगस्त को वे आरजेडी के समर्थन से आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
 Nitish Kumar Biography | Bihar political crisis LIVE Updates | Tejashwi Yadav | Nitish Kumar | Nitish Kumar biography in Hindi | RJD | HAM | Rashtriya Janta Dal | 

ये भी पढ़ें –

 Bihar political crisis Update: BJP-JDU गठबंधन टूट के बाद भी बिहार में नीतीश की बहार

President Draupadi Murmu : शक्षिका को पुटी नाम पसंद नहीं था‚ उन्होंने ही द्रौपदी नाम रखा‚ इकलौती बेटी हैं बैंक अधिकारी तो दामाद में रग्बी प्लेयर‚ जानिए राष्ट्रपति की अनछुई बातें

Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे 

झुंझुनूं के जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *