Corona Live Update: एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 429 संक्रमित बढ़े, महाराष्ट्र में अब तक 82 हजार से ज्यादा मरीज, देश में अब 2.46 लाख केस Read it later

Corona Live Update: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 530 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10 हजार 429 मरीज बढ़े तो 5387 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

वहीं, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
Corona Live Update
image credit | PTI
महाराष्ट्र में 2739 नए मरीज मिले हैं, अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार से ज्यादा हो गया। राज्य में 2969 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। महामारी के मुश्किल हालात से निपटने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार रेमडेसिवीर दवा की 10 हजार बॉटल खरीदेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- WHO का सुझाव है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में कुछ बेहतर नतीजे मिलेंगे।

देशभर में शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी

कोरोनावायरस के चलते 2 महीने से ज्यादा समय तक तक बंद रहने के बाद देशभर के शॉपिंग मॉल्स को खोलने की तैयारी हो रही है। सरकार ने 8 जून से शॉपिंग मॉल्स को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि अब मॉल खोले जाने पर विजिटर्स को कई नियमों का पालन करना होगा। लिहाजा शॉपिंग मॉल्स में अब न्यू नॉर्मल के तहत सोशल डिस्टेंस और हाइजीन रखने की तैयारी की जा रही है।

60.57% एक्टिव केस सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 36 हजार 657 मरीज हैं। 1 लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।

मरीजों के मामले में भारत इटली से आगे निकला

इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।
अपडेट
⦿ स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 6 दिन में कोरोना की जांच के लिए ने 66 नई लैब खोली गईं। इनमें हर रोज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकेगी। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 37 हजार 938 सैंपल की जांच की गई। देश में 45 लाख 24 हजार 317 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
⦿ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में 3 अफसर और 2 कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। दो दिन के लिए दिल्ली के लोक नायक भवन को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा।
⦿ उत्तराखंड सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर हफ्ते में 2 दिन शनिवार और रविवार को राजधानी देहरादून में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है।
⦿ पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, 8 जून से धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे के बीच ही खुलेंगे। पूजा के समय लोगों की तादाद 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यहां रेस्टोरेंट सिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी के लिए ही खुलेंगे।

ये भी पढ़ें –

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *