Fit India Mobile App लॉन्च : अब गूगल फिट की तरह भारतीय ऐप के जरिए भी ट्रैक कर सकेंगे फिटनेस एक्टिविटी Read it later

Fit India Mobile App लॉन्च

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने रविवार को वर्चुअल इवेंट में ‘Fit India Mobile App‘ लॉन्च किया। यह लॉन्च फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरे होने पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया। आज ही मेजर ध्यानचंद की जयंती है और इसलिए आज ही के दिन भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है।

#WATCH | Union Sports Minister Anurag Thakur jumps a skipping rope during the launch of FIT INDIA mobile application in Delhi pic.twitter.com/alRpEMAIT2

— ANI (@ANI) August 29, 2021

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी स्किपिंग का हुनर ​​दिखाया। वह काफी देर तक स्किपिंग करते रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खेल मंत्री का तालियों के साथ हौसला बढ़ाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह एक मुफ्त मोबाइल एप्लिकेशन है जो फिटनेस की निगरानी में मदद करेगा। इसके साथ ही उन्होंने नारा भी दिया- फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज।

#FitIndiaApp के माध्यम से आप अपना फ़िटनेस टेस्ट भी कर सकते हैं।फ़िटनेस easy, fun and free है यह इस एप के माध्यम से बताने का काम किया गया है। आप भी इसे डाउनलोड करें और लोगों को इसके बारे में बताएँ”

श्री @ianuragthakur pic.twitter.com/c9M3tZJG3b

— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) August 29, 2021

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस Fit India Mobile App के जरिए आप जहां भी फिटनेस एक्टिविटी करते हैं, यह ऐप उसकी निगरानी कर सकता है और आप उसके आंकड़े देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि फिट रहना आसान है। फिट इंडिया ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध होगा।

‘हमारा ये नारा है- फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज

ठाकुर ने कहा, ‘हमारा ये नारा है- फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज। 70 प्रतिशत भारतीय रोजाना व्यायाम नहीं करते हैं। अगर वे ऐप डाउनलोड करते हैं, तो वे इसे हर रोज करेंगे और हर दिन आप देखेंगे कि उसने कितना पसीना बहाया, कितना खाया, कितना पिया, तब आप अपने स्वास्थ्य की निगरानी कर पाएंगे। जितना अधिक आप इसे शेयर करेंगे, आप भारत को सशक्त बनाने में सक्षम होंगे।”

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, पहलवान संग्राम सिंह, खेल पत्रकार अयाज मेमन और एयर इंडिया की कैप्टेन ऐनी दिव्या भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर Fit India Mobile App लॉन्च को यादगार बनाने के लिए वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

दो साल पहले शुरू हुआ था फिट इंडिया अभियान

ऐप एंड्रॉइड और आईओएस पोर्टल पर उपलब्ध होगा और इसे ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है कि यह सामान्य स्मार्टफोन पर भी काम कर सकता है। साल 2019 में प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया कैंपेन की शुरुआत की थी। पिछले दो वर्षों में, यह अभियान फिट इंडिया स्कूल वीक, फिट इंडिया फ्रीडम रन, फिट इंडिया साइकिलथॉन और कई अन्य फिटनेस अभियानों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा है।

Anurag Thakur | Fit India Campaign | Fit India Mobile App | National Sports Day

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *