राम मंदिर के टाइम कैप्सूल पर भ्रम की स्थिति: मंदिर ट्रस्ट मेंबर ने कहा था- 200 फीट गहराई में कैप्सूल रखा जाएगा; महासचिव ने इस दावे को झूठा बताया Read it later

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि (Ayodhya temple) पर भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे। (ram mandir Ayodhya model) इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। ट्रस्ट के एक सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मीडिया को बताया कि मंदिर का इतिहास हजारों साल तक सुरक्षित रहे, इसके लिए 200 फीट गहराई में टाइम कैप्सूल रखा जाएगा। लेकिन, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस दावे को खारिज किया है।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने इतिहास सुरक्षित रखने के लिए कैप्सूल की रखे जाने की बात कही थी
कामेश्वर चौपाल ने कहा था कि मंदिर की नींव में डाले जाने वाले टाइम कैप्सूल में ताम्रपत्र (Kaal Patra) पर मंदिर की पूरी डिटेल होगी। ताकि, भविष्य में जन्मभूमि और राम मंदिर का इतिहास देखा जा सके और कोई विवाद नहीं हो।
राम मंदिर के टाइम कैप्सूल पर भ्रम की स्थिति
सांकेतिक तस्वीर।

महासचिव बोले- ट्रस्ट के आधिकारिक बयान को ही सही माना जाए

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अलग अलग माध्यमों से बातें सामने आ रही हैं कि 5 अगस्त को राम मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल रखा जाएगा। यह बात मनगढ़ंत है। मैं कहूंगा कि ट्रस्ट की तरफ से आने वाले अधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें। काल्पनिक बातों पर भरोसा कर अपने मन को परेशान नहीं करें।

Ayodhya temple | architect of ram mandir | ram mandir Ayodhya model | How many years will it take to complete Ram Mandir? | time capsule ram mandir | Kaal Patra

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *