BREAKING NEWS: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन! हमलावर ने सीने में दो गोली मारी थी, भाषण के दौरान था हमला Read it later

Former Japan PM Shinzo Abe Shot

Japan Ex PM Shinzo Abe Shot Live News Update in Hindi: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत  का निधन हाे गया।  डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये संभावना जताई जा रही थी।  बता दें कि  (Former Japan PM Shinzo Abe Shot) शुक्रवार सुबह एक हमलावर ने नारा शहर में उनपर हमला किया गया। उन पर गोली उस समय चलाई गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी समय वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है कि वो कौन है और उसने गोली क्यों मारी।

Former Japan PM Shinzo Abe Shot, Attacked During Speech
पूर्व पीएम शिंजो आबे हालत गंभीर बनी हुई थी।

                            

Table of Contents

गोली लगने से दिल का दौरा भी पड़ा

Second video shows the attempted assassination of former Japanese Prime Minister Shinzo Abe

NOTE: Video not graphic, but viewer discretion is advised pic.twitter.com/BZNGHP78ds

— BNO News (@BNONews) July 8, 2022

गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी आया। चश्मदीदों के अनुसार, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

Former Japan PM Shinzo Abe Shot, Attacked During Speech
आबे को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी हालत गंभी बनी हुई थी। उन्हें कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया, कैमेरे की तरह दिखने वाली गन से हमला किया

हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के अनुसार, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

Former Japan PM Shinzo Abe Shot
हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। Photo: Getty Images/reuters

                                     

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने वाले हैं। शिंजो इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। इसे लेकर ही सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने पहुुंचे तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

हमले का वीडियो आया सामने

安倍元首相が撃たれた瞬間の映像が(NHKより)
Video when Former prime minister Shinzo Abe was attacked.(via. NHK news)#安倍晋三 #NHK #ShinzoAbe #japan pic.twitter.com/EST11mMWg3

— Mia (@aaa88421046) July 8, 2022


प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे। इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हूं। मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं।

मोदी ने कहा- पूरा भारत शोक में 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की।

Former Japan PM Shinzo Abe Shot, Attacked During Speech
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे। फाइल फोटो

कौन हैं शिजो आबे

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हुए हैं। आबे 2006-07 के दौरान जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता में गिना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

शिंजो आबे के दादा भी थे देश के पीएम, पिता थे विदेश मंत्री

शिंजो आबे के परिवार का भी एक शानदार राजनीतिक इतिहास रहा है, जो दशकों से सत्ता में रहा है। उनके दादा किशि नोबुसुके 1957 से 1960 के समय दो बार जापान के पीएम रहे थे। इसके अलावा उनके पिता शिंतारो आबे भी जापान के विदेश मंत्री रहे। 1993 में पिता की मौत के बाद शिंजो आबे ने पहली बार जापान के आम चुनाव में उतरने का फैसला लिया था। जापान के पीएम बनने से पहले भी शिंजो आबे का बड़ा सियासी कद रहा। डिप्टी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर भी वह तत्कालीन पीएम के साथ उत्तर कोरिया की यात्रा पर गए थे। 

WATCH: Bystanders rush to help former Japanese Prime Minister Shinzo Abe after he is shotpic.twitter.com/vgk7fn323p

— BNO News (@BNONews) July 8, 2022

संदिग्ध हमलावर की उम्र 42 साल बताई गई है। हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा रही है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्तों में माने जाते हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

जापानी मीडिया के अनुसार शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे उन पर हमलावर ने पीछे से गोली चलाई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही थी और वह 6 घंटे से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। आखिरकार वे जिंदगी की जंग हार गए। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी थी।

Former Japan PM Shinzo Abe Shot | 

ये भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *