ललित मोदी-सुष्मिता सेन की शादी: ट्वीट कर पूर्व मिस यूनिवर्स को बेटर हाफ बताया‚ फिर दी सफाई‚ ऐसा है Lalit Modi का निजी और IPL से जुड़ा जीवन Read it later

Lalit modi : IPL से विवादों में आए आईपीएल के ही पूर्व चेयरमैन ललित मोदी  ने ट्वीटर पर अपनी शादी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita sen) से होने का ऐलान किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने सुष्मिता को बेटर हाफ बताया तो‚ सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं को दौर गरम हो गया है। पहले चर्चा हुई कि दोनों ने मालदीव में शादी कर ली है। लेकिन, फौरन ही मोदी की ओर क्लेरिफिकेशन भी आया कि वे एक-दूसरे को फिलहाल डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करेंगे।

बता दें कि बीते दिनों सुष्मिता सेन शादी पर कमेंट कर चर्चा में आई थीं। सुष्मिता पहले भी कई रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन विवाह बंधन में अब तक नहीं बंधी थीं। शादी नहीं करने पर अब उन्होंने बयान दिया है कि मै 3 बार शादी करने के बेहद करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया। सुष्मिता की उम्र 47 साल की हैं।

 

Table of Contents

ये भी पढ़ें   – IPL FOUNDER LALIT MODI: 12 साल से फरार भगोड़े और कॉन्ट्रोवर्सी किंग की ये बातें आप नहीं जानते होंगे, अब बनने जा रही Biopic 

 

Just back in london after a whirling global tour #maldives # sardinia with the families – not to mention my #betterhalf @sushmitasen47 – a new beginning a new life finally. Over the moon. 🥰😘😍😍🥰💕💞💖💘💓 pic.twitter.com/Vvks5afTfz

— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022

अपने दूसरे ट्वीट में ललित मोदी ने क्लेरिफिकेशन भी दिया

 

Just for clarity. Not married – just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE

— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022

 

Lalit Modi Announces New Beginning With Sushmita Sen
सुष्मिता को बेटर हाफ बताया तो‚ सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर गरम हो गया है। फोटोः ट्वीटर

 

 

सुष्मिता ने 30 साल के रोहमन को ढाई साल तक किया था डेट

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉ को ढाई साल तक डेट किया है। रोहमन और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का डिफरेंस है। सुष्मिता की उम्र जहां 46 साल हैं तो वहीं, रोहमन 30 साल के हैं। दोनों काफी समय से लिव-इन में रह रहे थे। रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ भी बेहतरीन बॉन्डिंग देखी गई। वे खुद भी सार्वजनिक तौर पर दोनों का पापा बताते रहे।

 

सुष्मिता का रोहमन से पहले इन शख्सियतों के साथ रहा अफेयर और इन सभी को सुष्मिता ने पब्लिकली स्वीकार भी किया

 

विक्रम भट्ट: मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन का सबसे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ अफेयर बताया जाता है। दरअसल सुष्मिता को विक्रम ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उनकी फिल्म दस्तक जोकि साल 1996 में आई थी। इसकी शूटिंग के दौरान ही विक्रम और सुष्मिता की नजदिकिया बढ़ी थी। कुछ समय के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

 

रणदीप हुड्डा: एक्टर रणदीप हुड्डा भी कभी सुष्मिता के बॉय फ्रेंड हुआ करते थे। दोनों ने फिल्म कर्मा, कंफेशन और होली में साथ काम किया था, कुछ वक्त साथ रहने के बाद सुष्मिता का रणदीप से भी ब्रेकअप हो गया।

 

क्रिकेटर वसीम अकरम: सुष्मिता की साल 2013 के वक्त पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। मीडिया में तो ये तक हा जा रहा था कि दोनों जल्द शादी करेंगे, लेकिन सुष्मिता ने ही इन खबरों को खारिज कर दिया।

 

ऋतिक भसीन: 2015 के आसपास, सुष्मिता मुंबई के एक रेस्ट्रां ओनर ऋतिक भसीन के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों कई बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आते थे। लेकिन ये रश्तिा भी ज्यादा नहीं चला।

 

मुद्दसर अजीज: फिल्म निर्देशक मुद्दसर अजीज भी उन शख्सियतों में हैं जिनका सुष्मिता के साथ अफेयर रहा था। सुष्मिता ने मुद्दसर की डायरेक्टोरियल डेब्यू पहली फिल्म दूल्हा मिल गया में भी काम किया था जो कि फ्लॉप साबित हुई थी।

 

ललित मोदी पर BBCI के 22 आरोप

कुछ समय बाद आईपीएल और ललित (Lalit modi) के निजी स्वार्थ की जानकारी सबके सामने आने लगी और 2010 के आईपीएल फाइनल के बाद उन्हें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने ललित मोदी पर 22 आरोप लगाए, जिसमें उनके परिवार को ठेका देने, अपने फायदे के लिए आईपीएल प्रसारण का इस्तेमाल करने, नीलामी में धांधली करने जैसे कई आरोप शामिल हैं।

 

ललित मोदी के कामयाबी के शिखर से भगोड़े गुमनाम होने का सफर कुछ ऐसा रहा

  • 1999-2004: ललित मोदी (Lalit modi) 1999 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन में शामिल हुए। लेकिन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने पर उन्हें अगले ही साल निलंबित कर दिया गया। इसके बाद मोदी तात्कालीन CM वसुंधरा राजे के समर्थन से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पहुंचे और विवादास्पद तरीके से अध्यक्ष चुने गए।

 

  • 2005: ललित मोदी ने जगमहोन डालमिया के मुकाबले शरद पवार को BCCI अध्यक्ष चुने जाने में अहम रोल निभाया। इसके बाद मोदी BCCI उपाध्यक्ष का पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।

 

  • 2007: BCCI ने स्पोर्स्ट ग्रुप को टाइटल और ग्राउंड राइट्स 1.73 बिलियन डॉलर में बेचे। IPL शुरू करने का ऐलान हुआ और करीब 1.73 बिलियन में इसके टीवी राइट्स बेचे।

 

  • 2008: 8 IPL फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों के लिए 67 से 111.9 मिलियन डॉलर चुकाए। मोदी को IPL कमिश्नर नियुक्त किया गया।

 

  • 2009: RCA चुनाव से पहले ललित मोदी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा। संजय दीक्षित के मुकाबले बोर्ड का चुनाव हारे। साल के अंत में फिर हार मिली।

 

  • 2010: कोची टीम की जानकारी ट्विटर पर साझा करने पर भारी विवाद हुआ। शशि थरूर को निशाना बनाकर ट्वीट किया जिन्हें मंत्रिपद से भी इस्तीफा देना पड़ा। CBDT ने कोची टीम की खरीद को लेकर जांच शुरू की।

 

  • अप्रैल 2010: BCCI ने गबन के आरोप में मोदी को निलंबित किया और कारण बताओ नोटिस जारी किया।

 

  • जुलाई 2010: मोदी ने BCCI को स्वतंत्र जांच का मांग की और बोर्ड के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जना को खतरे की आशंका बताकर भारत छोड़कर लंदन पहुंचे और यहीं से बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की।

 

  • अप्रैल 2011: हाईकोर्ट ने मोदी की अपील खारिज करते हुए BCCI की अनुशासनात्मक विभाग को जांच जारी रखने को कहा।

 

  • जुलाई 2011: ईडी ने IPL की राशी में गबन मामले में ललित मोदी और BCCI दोनों को नोटिस जारी किया।

 

  • मार्च 2012: लंदन की कोर्ट ने प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी को 65000 यूरो न चुका पाने के कारण दिवालिया घोषित किया।

 

  • सितंबर 2013: BCCI की 134 पन्नों की रिपोर्ट में मोदी को अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार सहित विभिन्न आरोपों में दोषी माना गया। BCCI एसजीएम मीटिंग में मोदी पर आजीवन बैन लगाया गया।

 

  • मई 2014: मोदी को RCA चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत मिली। शिवलाल की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई ने जवाब में आरसीए चुनाव को ही खारिज कर दिया।

IPL की सफलता को पचा नहीं पाए ललि मोदी

IPL के जरिए हर साल अरबों रुपये की कमाई होती है। इससे सैकड़ों क्रिकेटर जो IPL की शुरुआत से पहले ओडिआई, टेस्ट या रणजी ट्रॉफी में चांस मिलने का इंतजार करते रहते थे उन्हें आईपीएल के कॉन्सेप्ट जो की नई तरह का टूर्नामेंट था इसके जरिए कमाई का मौका मिला।
यह सब ललित मोदी (Lalit modi) की ही दिमाग की उपज थी। लेकिन वो कहते हैं ना कि जब आप जब ज्यादा सफल होते हैं तो वो भी आपको पचती नहीं है और दिमाग फिर गलत कामों में दौड़ने लगता है। ललित मोदी के साथ भी यही हुआ।
उन्होंने अपनी सफलता को एनकैश करने के लिए काले कारनामों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिर हुआ ये कि उनके गलत कामों ने उनकी सारी उपलब्धियों पर भारी पड़ गई। यही वजह है कि वह दिल में कई राज दबाए लंदन भाग गए। वे वर्तमान में वहीं रह रहे हैं।

 

फिल्म से IPL के पीछे की वो सच्चाई सामने आ सकती है जो शायद सिर्फ ​ललित मोदी जानते हैं

यदि उनकी बायोपिक बनाने वाले फिल्म प्रोड्यूसर गहन शोध के बाद फिल्म बनाएंगे तो निश्चित तौर पर आईपीएल में धांधली का सच सामने आएगा। इसमें भी ललित मोदी ने खुद सहयोग किया है तो फिल्म सच्चाई के करीब होती।

वैसे बता दें कि फिल्म किताब पर पर बेस्ड होगी, लेकिन रिसर्च और इंटरव्यू के तथ्यों को किताब के साथ शामिल करने से फिल्म की विश्वसनीयता और बढ़ जाएगी। क्योंकि ऐसा फिल्म 83 के साथ विष्णु वर्धन इंदुरी ने किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ​इंदुरी ललित मोदी की बायोपिक में भी सच्चाई सामने लाएंगे।

 

 

पढे़ं –  ललित मोदी ने मां की ही सहेली से कर ली थी शादी

 

Lalit Modi Biopic | Who is Lalit Modi | IPL Founder Lalit Modi | Lalit Modi Life | Aliya Modi | Lalit Modi Daughter Aliya Modi | Lalit Modi wife | Lalit Modi net worth | Who is the founder of IPL? | lalit Modi family | Minal Modi net worth | Lalit Modi net worth Forbes | 

 

ये भी पढ़ें 

आजादी से भी पुरानी विदेश जाकर कमाने और बसने की चाह पूरी करने वाली कबूतरबाजी अब भी कायम क्यों- इसे यूं समझिए

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

अर्नब की चैट में नए खुलासे: अर्नब को पहले से ही सरकार के कई फैसले पता थे; चाहे वो बालाकोट स्ट्राइक हो या कश्मीर में 370 को हटाने का फैसला

BIHAR ELECTION 2020 : चुनाव से पहले NDA में दरार दिखी, LJP ने नितीश के नेतृत्व को नकारा, लेकिन BJP से एलाइंस को तैयार 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *