जानिए क्यों पंजाब के CM भगवंत मान कर रहे दूसरी शादी, सिर्फ 25 लोगों को ही निमंत्रण Read it later

Punjab_CM_Bhagwant _Marry_Gurpreet_Kaur
डॉक्टर गुरप्रीत कौर व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। फोटोः सोशल मीडिया।

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल या​नी गुरुवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी भावी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर हैं। ​रिपोर्ट्स के अनुसार शादी की सभी रस्में चंडीगढ़ के सीएम हाउस में ही होंगी। गौरतलब है कि 48 वर्षीय भगवंत मान का उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2015 में तलाक हो गया था। मान की पहली पत्नी इंद्रपीत कौर बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। 

बता दें कि पहली पत्नी से भगवंत मान के 2 बच्चे हैं। जो अपनी मां के साथ अमेरिका में हैं। वे मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पिता भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

Punjab CM Bhagwant To Marry Gurpreet Kaur
भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्री कौर पेशे से डॉक्टर हैं। फोटोः सोशल मीडिया।

Table of Contents

कौन हैं भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में उनके समेत 3 बहनें हैं। 2013 में अंबाला में गुरप्रीत कौर ने मुलाना मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया और 2017 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान सांसद रहे ही हुई थी। भगवंत मान उस समय संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह  मान के विशेष राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहीं। सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में गुरप्रीत कौर भी मौजूद थीं।

भगवंत मान की बहन और गुरप्रीत आपस में हैं दोस्त

परिवार ने डॉ. गुरप्रीत कौर को सीएम मान के लिए चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से परिचित हैं। वह मान के परिवार में अक्सर आया करती रही हैं। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत दोनों दोस्त हैं और कई बार साथ में शॉपिंग कर चुके हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने इस रिश्ते पर मुहर लगाई है। परिवार के कहने पर ही सीएम मान ने शादी के लिए हामी भरी।

Bhagwant-Mann-with-his-first-wife-and-children
भगवंत मान अपनी पहली पत्नी और बच्चों के साथ। साल 2014 में संगरूर से सांसद के चुनाव के दौरान उनकी पहली पत्नी ने भी उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। फोटोः सोशल मीडिया।

 सांसद बनने के बाद पहली पत्नी से बिगड़े थे रिश्ते

भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए। हालांकि, 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया था। सांसद बनने के बाद मान के पत्नी से संबंध बिगड़ गए। इस बात का जिक्र खुद भगवंत मान ने किया था कि वे राजनीति में आने के बाद परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। 

तलाक के बाद बोले थे मान: मैंने परिवार छोड़ पंजाब चुना

 तलाक को लेकर भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था।  और मैंने पंजाब को चुना। इस बारे में मान ने पंजाबी में कहा था, ‘ जो लटकियां सी चिरां तो वो हल हो गया, कोर्ट च एह फैसला कल हो गया, इक पासे सी परिवार, दूज्जे पासे सी परिवार, मैं तां यारों पंजाब दे वल हो गया’ (लंबे समय से लटका मुद्दा हल हो गया। कोर्ट ने इसका निर्णय आखिर कर ही दिया। मुझे 2 परिवारों में से किसी एक को चुनना था और मैंने पंजाब को चुन लिया।)

Bhagwant-Mann-with-his--children
भगवंत मान के दोनों बच्चे अब बड़े हो गए हैं। वे पिता के सीएम शप ग्रहण समारोह में भी आए थे‚ ये फोटो तभी की है। फोटोः सोशल मीडिया।

वे अक्सर अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ करते हैं। वहीं मान बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ करते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मान

दूसरी बार शादी करने जा रहे भगवंत मान करोड़ों की संपत्ति पर मालिकाना हक रखते हैं। उनके पास दो हाईएंड SUV कारें भी हैं। सीएम भगवंत मान ने इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव के समय दिए गए हलफनामे में अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग में दिया था।

48 साल के मान ने हलफनामे में अपनी संपत्ति और कर्ज के बारे में खुालासा किया था। हलफनामे के मुताबिक भगवंत मान ने 1.97 करोड़ रुपये की कुल प्रॉपर्टी बताई थी। इसमें 1.49 करोड़ रुपये की अचल और 48.10 लाख रुपये की चल संपत्ति उन्होंने बताई थी। मान ने ये भी बताया था कि उनके पास 27 लाख रुपये कीमत की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर और तीन लाख रुपये की शेवरले क्रूज कार है।

केजरीवाल परिवार समेत शामिल होंगे, 25 मेहमानों को दिया निमंत्रण

अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ भगवंत मान की शादी में शामिल होंगे। इसकी तैयारी चंडीगढ़ के सीएम हाउस में शुरू हो गई है। व्यवस्था की जिम्मेदारी राघव चड्ढा निभा रहे हैं। समारोह में परिवार के चुनिंदा सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया है। समारोह में 20 से 25 लोग ही हिस्सा लेंगे।

Bhagwant Mann Marriage | Arvind Kejriwal | Bhagwant Mann | 

ये भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *