India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal:16 साल बाद कॉमनवेल्थ विमेंस हॉकी में भारत को मेडल Read it later

India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal
Photo Credit | Getty Images

India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal Match Update: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मैच में निर्धारित समय पर खत्म होने के दौरान दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। ज्ञात हो कि इससे पहले करीब 16 साल पहले 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। जीता था।

मैच शुरू होने के बाद भारत ने पहला गोल 29वें मिनट में कर दिया था। ये शानदार गोल सलीमा टेटे ने किया। फिर तीसरे क्वार्टर के बाद तक भारत 1-0 से आगे था।

India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal Match Update
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडियों ने कोच को गोद में उठा कर जीत का जश्न मनाया। Photo Credit | Getty Images

लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी मिनट में पहला गोल दाग कर बराबरी कर ली। (India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal Match) विजेता का फैसला दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। जिसमें पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 2-1 से मैच जीत अपने नाम कर ली। भारतीय गोलकीपर सविता ने शूटआउट में चार गोल बचाए। 

Table of Contents

अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें

जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच सोजर्ड मारिजने ने ट्वीट कर टीम को जीत की बधाई दी।

This will make so many Indians proud! I know how all of you 🇮🇳emotional are involved as I never experienced somewhere else😊and that’s why I am so happy for all of you! Enjoy the moment. pic.twitter.com/mmtASu1XfL

— Sjoerd Marijne (@SjoerdMarijne) August 7, 2022

पहले हाफ की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आई। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इक्विडोर को रफ टैकल करने पर फाउल के तहत 2 मिनट के लिए आउट कर दिया गया।

It’s 🥉 medal Indian woman hockey team🔥🔥🔥🔥🔥@phani_nath @BhartiRajbir @purnishsareen @ravish_singla @tarsemkapahi pic.twitter.com/2dIXzrkZ6v

— AAP SUNIL जोधपुर (@Sunil13610392) August 7, 2022

“India has a very special relation with Hockey. Thus, it is certain that every Indian is proud of our exceptional women’s Hockey team for winning a Bronze medal. This is the first time in many years that the women’s team is on the CWG podium. Proud of the team!” tweeted PM Modi pic.twitter.com/IfdGDlzjcT

— ANI (@ANI) August 7, 2022

India captain and goalkeeper Savita Punia made three saves out of four, as India women’s team beat New Zealand 2-1 in shootout to win a bronze medal in #CommonwealthGames22 pic.twitter.com/8cA7ZLnfAQ

— ANI (@ANI) August 7, 2022

गौरतलब है कि 2006 में रजत जीतने से पहले, भारतीय महिला टीम ने 2002 में हॉकी में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले स्वर्ण और रजत जीता था, लेकिन कभी कांस्य पर कब्जा नहीं जमा पाई थी। लेकिन ये पदक जीतकर भारत ने इस बार इस अंतर को भी भर दिया।

India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal
पेनल्टी शूटआउट में 4 गोल  को रोकेने वाली गोलकीपर सविता पूनिया के साथ जीत का जश्न मनाती भारतीय महिला हॉकी टीम की प्लेयर्स। फोटोः सोशल मीडिया।

2022 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल मैचों में जहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड से हार गई थी।

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों ने सेमीफाइनल को खो दिया था‚ इसलिए मैच के दिलचस्प होने की उम्मीद थी 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांस्य पदक के इस मुकाबले की सभी को काफी दिलचस्प होने की उम्मीद थी। क्योंकि दोनों ही टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच काफी करीब से हार चुकी थीं। (India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal Match) पूरे समय तक दोनों टीमों ने अपनी-अपनी विपक्षी टीमों को बराबरी पर रखा था, लेकिन शूटआउट में वे मैच हार गईं। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 शूटआउट हार गया और न्यूजीलैंड को शूटआउट में इंग्लैंड ने 2-0 से हराया।

India Vs New Zealand Hockey Bronze Medal
Photo Credit | Getty Images

भारत ने अपने पूल में 4 में से 3 मैच अपने नाम किए

भारतीय टीम ने अपने पूल ए में चार में से तीन मैच जीतकर इस कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में जगह बनाई। हमारी टीम ने कनाडा, वेल्स और घाना को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पूल-बी में न्यूजीलैंड ने बेहद शानदार  अंदाज में तीन जीत दर्ज कर ली थी। उधर  न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और केन्या को एकतरफा हरा दिया था। लेकिन इसके बाद कीवी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का मुह देखना पड़ा।

India Vs New Zealand Hockey Match | Bronze Medal | Commonwealth Games Birmingham 2022 | commonwealth games 2022 india today | india today in commonwealth games 2022 medal

ये भी पढे़ं – 

 Commonwealth Games 2022 Update:  सुनहरा हुआ बजरंग‚ दीपक और साक्षी भी सोने से चमके‚ कुश्ती में देश की गोल्डन हैट्रिक

Commonwealth Games 2022 Updates: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री‚ सिंधु और मनप्रीत ने ध्वजवाहक बन किया प्रतिनिधित्व‚ 72 देशों के एथलीट हो रहे शामिल

कबड्डी मैच खेलते खिलाड़ी की मौत: विपक्षी खिलाड़ी को छूकर भागते वक्त गिरा तो फिर नहीं उठा- VIDEO वायरल

 Sam Northeast: इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने तोड़ा ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड!

WWE के खूंखार Omos के Money in the bank 2022 में कैसे उड़े होश, 7 रेसलरों ने मिल कर दी धुनाई 

 तेंदुलकर को लेकर अख्तर का कन्फेशन : कहा-2006 के कराची टेस्ट में हर कीमत पर सचिन को चोटिल करना चाहता था..

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *