Minor Girl Gangraped: 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में Read it later

Minor Girl Gangraped: एमपी के गुना (Guna Gangrape News) जिले में सात लड़कों ने 15 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया है। सात आरोपियों में से चार नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता (Minor Girl Gangraped) को स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर बेहोशी की अवस्था में पाया था। इस भायवह कूकर्म Minor Girl Gangraped की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना दिया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया। पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। इधर पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार में है।

Table of Contents

आरोपियों के अवैध घरों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी (Minor Girl Gangraped)

पुलिस ने अब तक सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 ए और पॉस्को की धारा 11/12 और 16/18 के में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान विवेक मीणा और मोहित मीणा के तौर पर हुई है। विरोध के बाद जिला प्रशासन ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के परिजनों को नोटिस भी जारी कर कहा है कि यदि उनका निवास का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे फौरन गिराया जाएगा।

इधर चाछौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने सात लोगों का नाम लिया है लेकिन पुलिस ने सिर्फ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि पीड़िता को ड्रग्स दिया गया था, वह काफी समय से बेहोशी में थी।

इसके साथ ही पूर्व भाजपा विधायक ममता मीणा ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर बच्ची के साथ हुए दुस्साहस पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की। जिला प्रशासन क समझाइश और आश्वासन के बाद सभी लोगों ने रास्ते को खोल दिया।

Minor Girl Gangraped : इस दौरान कस्बे की कई महिलाएं व युवतियां स्थानीय एसडीए कार्यालय पहुंचीं और आरोपितों की संपत्तियों को तोड़कर सार्वजनिक रूप से परेड कराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

वहीं पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बेटी सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। बाद में अचानक एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आपकी बेटी बीनागंज के एक मोहल्ले के कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। मैं वहां पहुंचा तो आरोपित मुझे देखकर भाग गया।

Minor Girl Gangraped In Guna | POSCO | gang-rape incident | Madhya Pradesh | Congress MLA Laxman Singh | Girl was found unconscious behind a house |

ये भी पढे़ं –

 हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *